Sudarshan Today
Other

बच्चो के अस्वस्थ होने पर चिकित्सक से सलाह लें दागना कुप्रथा रोकने हेतु लगाई महिलाओं ने चौपाल बच्चो को न दागने महिलाओं ने ली शपथ शहडोल। जिले में दागना कुप्रथा रोकने हेतु कलेक्टर तरुण भटनागर के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। जिले में दागना कुप्रथा रोकने हेतु महिलाएं को चौपाल लगाकर और दीवार लेखन कर जागरूक किया जा रहा है । गुरुवार को जिले के ग्राम पंचायत मैकी, रसमोहनी, झगरहा सहित अन्य ग्राम पंचायतो में आयोजित चौपाल के दौरान मैदानी कार्यकर्ताओं द्वारा महिलाओं को समझाइए दी जा रही है कि बच्चों को दागना कानूनन अपराध है, बच्चों को दागने पर संबंधितों के विरूद्ध 1 लाख रूपये का जुर्माना और 3 साल की सजा हो सकती है, यादि कोई बच्चा बीमार होता है तो अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र और डॉक्टर की सलाह से उपचार कराएं। मैदानी कार्यकर्ताओं द्वारा बताया गया कि छोटे बच्चों को निमोनिया होने पर दागे नही न ही किसी के बहकावे में आकर दागे, दागने से बच्चों के स्वास्थ्य पर काफी प्रभाव पड़ता है। दागना कुप्रथा रोकने हेतु चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान के दौरान महिलाओं को बच्चों को न दागने हेतु शपथ भी दिलाई गई।

बच्चो के अस्वस्थ होने पर चिकित्सक से सलाह लें

दागना कुप्रथा रोकने हेतु लगाई महिलाओं ने चौपाल

बच्चो को न दागने महिलाओं ने ली शपथ

शहडोल। जिले में दागना कुप्रथा रोकने हेतु कलेक्टर तरुण भटनागर के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। जिले में दागना कुप्रथा रोकने हेतु महिलाएं को चौपाल लगाकर और दीवार लेखन कर जागरूक किया जा रहा है ।

गुरुवार को जिले के ग्राम पंचायत मैकी, रसमोहनी, झगरहा सहित अन्य ग्राम पंचायतो में आयोजित चौपाल के दौरान मैदानी कार्यकर्ताओं द्वारा महिलाओं को समझाइए दी जा रही है कि बच्चों को दागना कानूनन अपराध है, बच्चों को दागने पर संबंधितों के विरूद्ध 1 लाख रूपये का जुर्माना और 3 साल की सजा हो सकती है, यादि कोई बच्चा बीमार होता है तो अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र और डॉक्टर की सलाह से उपचार कराएं। मैदानी कार्यकर्ताओं द्वारा बताया गया कि छोटे बच्चों को निमोनिया होने पर दागे नही न ही किसी के बहकावे में आकर दागे, दागने से बच्चों के स्वास्थ्य पर काफी प्रभाव पड़ता है।

दागना कुप्रथा रोकने हेतु चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान के दौरान महिलाओं को बच्चों को न दागने हेतु शपथ भी दिलाई गई।

Related posts

खुलेआम धरती का सीना छलनी कर रहे है खनन माफिया डीएम की सख्ती के बावजूद नही थम रहा अवैध खनन

Ravi Sahu

कानपुर:गंगा बैराज पर नहाने गए दो दोस्त डूबे, गोताखोरों ने एक युवक को बचाया, दूसरे का शव मिला

asmitakushwaha

सुराणा नगर स्थित ब्रह्माकुमारीज़ केन्द्र पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

Ravi Sahu

चालानी कार्यवाही में 29 चालान बनाए 19 चालानो के निराकरण में शमन शुल्क 30 हजार वसूल किया

Ravi Sahu

तीगांव व बड़चिचोली में हो रही सड़क निर्माण में धांधली,डामर की जगह डाली गई मिट्टी

Ravi Sahu

लोकसभा चुनाव की तैयारियो को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश

Ravi Sahu

Leave a Comment