Sudarshan Today
BADNAWAR

जनता ने मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है: सोमानी भाजपा प्रत्याशी सावित्री ठाकुर बदनावर क्षेत्र के कई गांव में करेगी जनसंपर्क 

बदनावर। पूरे देश में केंद्र की मोदी सरकार के 10 वर्ष के कार्यकाल को सराहा जा रहा है। लोगों ने मोदी को 2024 में तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। हमे आम मतदताओं तक पहुंचकर मतदान करवाना है। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी ने यहां मंगलवार को कानवन मंडल के नागदा में पथ सभा को संबोधित करते हुए कही। सोमानी ने कहा कि आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। दुनिया के बड़े-बड़े देश भारत के विकास में अपना विकास देख रहे हैं। सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र के साथ मोदी सरकार ने देश मे जनकल्याण के काम किए। हमे आम मतदाताओं को सरकार की उपलब्धिया बताकर अधिक से अधिक मतदान करवाना है। पार्टी के कार्यकर्ता अब सारे कामकाज छोड़कर पार्टी के लिए समय निकालें और अपने अपने बूथों पर सक्रिय हो जाए। किसान मौर्चे के प्रदेश महामंत्री व विधानसभा प्रभारी दिलीप पटोदिया ने युवाओं को मोदी के पंच प्राण के बारे में बताया और कहा कि पिछले 10 वर्ष में जिस गति और स्केल के साथ भारत में विकास हुआ है, वो अकल्पनीय है, ऐतिहासिक है। सभा मे पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रहलादसिंह सोलंकी, पूर्व राज्यमंत्री राजेश अग्रवाल, सोहन बिल्लोरे, वरिष्ठ नेता शंकरलाल दगदी, संतोष मोदी आदि भी अतिथि रूप में मंचासीन थे। भाजपा के मण्डल अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने स्वागत भाषण दिया। पार्टी कार्यकर्ता इंदरसिंह पटेल, गोवर्धन राठौड़, जगदीश भाटी, गोपाल जाट, मुकेश फौजी आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। सभा का संचालन ईश्वरसिंह राठौर ने किया। आभार विनोद कोठारी ने माना। पथ सभा मे बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे। ठाकुर आज जनसंपर्क करेगी,भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा मीडिया प्रभारी मनोज सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा प्रत्याशी सावित्री ठाकुर बुधवार को बदनावर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 10:00 बजे कानवन पहुंचेंगे। इसके बाद सेमलिया, छो, बोराली, साकतली, बखतगढ, मांगलिया, छायन, संदला, तिलगारा, रूपाखेड़ा, मुलथान, धमाना, काछीबड़ौदा, कारोदा, जवासिया, पालिबड़ौदा, ढोलाना, पँचकवासा, कंकराज, बालोदा, पिटगारा व घटगारा पहुंचकर जनसंपर्क करेगी। इस दौरान उनके साथ पार्टी के नेता व कार्यकर्ता रहेंगे।

Related posts

जनसंवाद व शांति समिति की बैठक जनपद सभा कक्ष में संपन्न

Ravi Sahu

ग्राम तिलगारा में बनेगा आईटीआई भवन व छात्रावास

Ravi Sahu

मांतृशक्ति ने घर-घर कार्ड देकर दिया निमंत्रण

Ravi Sahu

हरिद्वार में बदनावर के मनीष भैया ने भक्तों को कथा श्रवण करवाई

Ravi Sahu

नवदुर्गा उत्सव समिति सावरकर मार्ग की बैठक हुई 

Ravi Sahu

विधायक शेखावत ने आभार सभा को लेकर कार्यकर्ताओं से किया विचार विर्मश

Ravi Sahu

Leave a Comment