Sudarshan Today
BADNAWAR

मांतृशक्ति ने घर-घर कार्ड देकर दिया निमंत्रण

बदनावर । श्री बैजनाथ महादेव मंदिर पर, संस्था सृजन द्वारा चार दिवसीय नानी बाई का मायरा एवं रुक्मणी मंगल की कथा का आयोजन दिनांक 28 अप्रैल रविवार से 1 मई बुधवार तक होने जा रहा है। प्रतिदिन रात्रि 7:30 बजे से 10.30 बजे तक भागवत आचार्य पं रमेशचंद्र अग्निहोत्री द्वारा कथा श्रवण कराई जाएगी। रविवार को ब्राह्मण महिला मंडल एवं विप्र नारी संगठन की बैठक बैजनाथ महादेव मंदिर परिसर में हुई जिसमें आयोजन को लेकर चर्चा की गई, एवं नवीन दायित्व सोपे गए। संस्था सृजन, ब्राह्मण महिला मंडल, एवं विप्र नारी संगठन द्वारा, भट्ट कॉलोनी, शिव शक्ति नगर, चाणक्य पूरी, मैं द्वारा घर घर जाकर निमंत्रण कार्ड दिया एवं कथा में सम्मिलित होने का आग्रह किया। इसके साथ ही संस्था द्वारा पूर्व उद्योग मत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव को संदला पहुंचकर निमंत्रण कार्ड दिया। साथ ही बदनावर विधायक भंवर सिंह शेखावत, पूर्व राजमंत्री महेंद्र सिंह पीपली पाड़ा, एसडीओपी शेरसिंह भूरिया को भी निमंत्रण कार्ड दिया। इस मौके पर समाज सेवी सीमा रावल, जय श्री भट्ट, स्मिता शर्मा, वंदना शर्मा, प्रियंका शर्मा, मंजू ओझा, मंजू लिटोरिया, प्रीति तिवारी, निशा शर्मा, इंद्रा शर्मा, कविता शर्मा, रानी चौहान, नीता पाटीदार, शीतल पंडीत, शिवानी अग्निहोत्री,
संस्था अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान, दिलीप सिंह चौहान, धर्मेंद्र अग्निहोत्री, विनय पटीदार, मनीष शर्मा, अमित पंडीत, सचित बाहेती।

Related posts

महिला मंडल ने मनाया फ़ाग उत्सव

Ravi Sahu

नगर परिषद का विशेष सम्मेलन संपन्न

Ravi Sahu

शिविर में 80 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित

Ravi Sahu

कांग्रेस ने सेवा भाव की जगह सत्ता का भाव पाल लिया था: केंद्रीय मंत्री सिंधिया,

Ravi Sahu

कांग्रेस प्रत्याशी भंवर सिंह शेखावत ने किया कई गांवो का दौरा

Ravi Sahu

आंबेडकर जयंती पर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण बाबा साहब ने समरसता एवं समानता का अधिकार दिया: बंसल

Ravi Sahu

Leave a Comment