Sudarshan Today
BADNAWAR

आंबेडकर जयंती पर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण बाबा साहब ने समरसता एवं समानता का अधिकार दिया: बंसल

बदनावर। संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती रविवार को नगर समेत अंचल में मनाई गई। इस मौके पर नगर के अंबेडकर चौराहे पर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौराहे पर स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर उज्जैन विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष व भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन प्रभारी श्याम बंसल ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बताए गए रास्ते पर हमें चलना चाहिए। वे सभी समाज के लोगों का विशेष ध्यान रखते थे। सभी को एक साथ लेकर चलने वाले भारत में पहले महापुरुष थे। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने संविधान को लिखा है। इस संविधान की वजह से ही हम सभी को समानता का अधिकार मिला हैं। साथ ही उन्होंने भेदभाव हटाकर समरसता एवं समानता का अधिकार दिया है। कार्यक्रम को अन्य नेताओं ने भी संबंधित कर बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष मीना यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रजनीश मालवीय,भाजपा नगर अध्यक्ष प्रितेशसिंह पवार, प्रजेंद्र भट्ट, शिवरामसिंह रघुवंशी, पार्षद अनिता चौहान, सुखराम देवदा, दिनेश बामनिया, मुकेश बोरझालिया, कालूराम सोलंकी, सुभाष धोका, मितेश शर्मा, अंशुमन जोशी, प्रवीण चावला, अशोक पटेल, लोकेंद्रसिंह सोलंकी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। नगर के जेल रोड पर स्थित अंबेडकर भवन परिसर में स्थापित अंबेडकर प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई। इसके अलावा क्षेत्र के ग्राम ढोलाना, कानवन, नागदा, कोद, बिडवाल आदि गांवो में भी अंबेडकर जयंती मनाई गई। यह जानकारी भाजपा के विधानसभा मीडिया प्रभारी मनोज सोलंकी ने दी।

Related posts

कट्टा लेकर घूमते आरोपी गिरफ्तार

Ravi Sahu

भगवान श्री विश्वकर्माजी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया 

Ravi Sahu

महिला मंडल ने मनाया फ़ाग उत्सव

Ravi Sahu

न.प.अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात विकास कार्यो का मांग पत्र सौंपा

Ravi Sahu

पितरों की स्मृति में लक्ष्मी गौशाला कोई 51 हजार रुपए की राशि भेंट की

Ravi Sahu

नगर परिषद का विशेष सम्मेलन संपन्न

Ravi Sahu

Leave a Comment