Sudarshan Today
BODA

राजगढ़ में दिग्गी राजा के पक्ष में पत्नी अमृता ने संभाला मोर्चा, बोड़ा में ग्रामीण महिलाओं के बीच पहुंचकर किया संवाद

 

बोड़ा:-राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र का चुनाव लगातार रोचक होता जा रहा है। जहां एक ओर कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह पदयात्रा के जरिए ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनसे सीधा संवाद कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर पत्नी अमृता सिंह भी अब उनके पक्ष में मैदान में उतर गई। उन्होंने कार्यकर्ताओ की बैठक ली व एक गांव में पहुंचकर महिलाओं से मुलाकात की।
दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जरूरी फीडबैक लिया। बोड़ा में कांग्रेस महिला मोर्चा की बैठक बोड़ा में शक्ति बड़ मोहल्ला स्थित सरपंच कृषि फॉर्म पाटीदार पहुंचकर ग्रामीण महिलाओं से मिलीं और संवाद किया।
और मौके पर महिला मोर्चा बोड़ा का गठन कर नियुक्ति पत्र देकर स्वागत सम्मान किया।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के टिकट पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 33 साल बाद फिर इस संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां उनका मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर से है, जो लगातार दो बार से यहां से सांसद हैं। ऐसे में दिग्विजय ने लोकसभा क्षेत्र में 31 मार्च से पद यात्रा शुरू की है। इसके बाद अब पत्नी अमृता सिंह भी उन्हे जिताने के लिए मैदान में आ गई हैं। उन्होंने जिले में पहुंचकर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओ से मुलाकात की। चुनाव के बारे में जरूरी फीडबैक लिए. चुनाव प्रचार, पदयात्रा, जनता का दिग्विजय सिँह के प्रति जुड़ाव आदि के बारे विस्तार से चर्चा की।
महिलाओं के बीच पहुंची, उनका दुख-दर्द जाना
अमृता सिंह बोड़ा पहुंची. इसके अलावा उन्होने गांव की महिलाओ के बीच पहुंचकर ग्रामीण महिलाओ से बात की। उनकी तकलीफो के बारे में पूछा।
पहली बार आईं राजगढ़ जिले के बोड़ा कस्बे में
यह पहला मौका है जब अमृता सिंह राजगढ़ चुनाव प्रचार में आई हैं। इसके पहले वह कभी राजगढ़ इस तरह न आई ओर न ही जनता के बीच गईं।

कार्यक्रम में विशेष तौर पर महिला कांग्रेस नेता रचना भार्गव, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मंजूलता शिवहरे, कविता वर्मा ,अध्यक्ष मधु पवार, पार्षद कमलेश बाई, सपना पालीवाल, रीना यादव,किरण प्रजापति, शीला जाटव, रानी सिसौदिया,इस अवसर पर कांग्रेस वरिष्ठ नेता रघु परमार, लखन रुहेला, विजेंद्र बना, कमल सिंह राठौड़, संजू राजपूत जनपद अध्यक्ष,घनश्याम राजपूत, दिनेश पाटीदार, आशीष पालीवाल, मुकेश सिसोदीया,सोनू पुष्पद, अशोक यादव, राणा जी,देवेंद्र धनगर,बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता मोजूद थे।

Related posts

राठौर समाज के प्रतिभाशाली बालक बालिकाओं को सम्मानित किया

Ravi Sahu

मतदाता जागरूकता स्वीप कार्यक्रम के तहत शासकीय उ.मा.वि.के विद्यार्थियो ने रैली निकालकर दिया मतदाता जागरूकता संदेश

Ravi Sahu

वेदिका राठौर ने 5 वी में हासिल किये 84 प्रतिशत और कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया

Ravi Sahu

पुलिस थाना बोड़ा परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न।

Ravi Sahu

आचार संहिता लगते ही सड़कों पर उतरा प्रशासन बोड़ा कस्बे में

Ravi Sahu

नगर परिषद बोड़ा में निकाय कर्मियो को सीएमओ ने मतदान करने की ईमानदारी पूर्वक मतदान करने की शपथ दिलाई

Ravi Sahu

Leave a Comment