सुदर्शन टुडे (ओमप्रकाश राठौर) बोड़ा:
मतदाता जागरुकता अभियान के तहत् नगर परिषद बोड़ा परिसर में बुधवार को मतदान जागरूकता आयोजन किया गया जिसमें मुख्य नगर पालिका अधिकारी रामलाल कुशवाहा ने अनिवार्य ईमानदारी पूर्वक मतदान की शपथ दिलवाई। उन्होने कहा की मतदान करना हमारा अनिवार्य कर्तव्य है।उन्होने कहा की यह हमारे देश की शासन व्यवस्था में हमारी भूमिका सुनिश्चित करता है। इसलिए प्रत्येक वयस्क को स्वयं भी मतदान करना चाहिए और दूसरो को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करना चाहिए।इस मौके पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी रामलाल कुशवाहा, अंबाराम पुष्पद , धर्मेन्द्र सोंलकी, अमित कुमार गुदेनिया, दीपक शर्मा, सहित सफाई कर्मचारी बड़ी संख्या मोजूद थे।