Sudarshan Today
rajgarh

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री आज राजगढ़ में। भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के साथ ही करेंगे आम सभा को संबोधित।

सुदर्शन टुडे राजगढ़

राजगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रोडमल नागर आज अपना नामांकन दर्ज करेंगे इसकी तैयारी पार्टी द्वारा पहले से ही की जा रही थी। यही कारण है कि आज रोडमल नागर का फॉर्म जमा कराने के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ,के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व अन्य मंत्रियों के साथ ही संगठन के पदाधिकारी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।नामांकन दर्ज होने के बाद एक आम सभा का आयोजन भी राजगढ़ के मंगल भवन में रखा गया है जिसकी तैयारियां भी लगातार दो दिन से पार्टी के द्वारा की जा रही है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्राऔर प्रशासन भी तैयारीयो में जुटा हुआ है।

कल फॉर्म डालेंगे कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह।

कांग्रेस पार्टी द्वारा अपना प्रत्याशी बनाए गए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 16 अप्रैल को अपना नामांकन फॉर्म जमा करेंगे। चार दिन पहले मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने बताया था कि 16 अप्रैल को महज पांच कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर मैं अपना नामांकन दर्ज कराऊंगा।

Related posts

प्रतिमा स्थापना के साथ ही पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ।

Ravi Sahu

प्रदेश में एमकेपीएमयू का सर्वश्रेष्ठ काम: श्री राजोरिया को प्रदेश मेें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार

Ravi Sahu

बड़े आशिक का जनाजा है, बड़े अच्छे से बिदाई करें !गृह मंत्री अमित शाह खिलचीपुर में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर गरजे गृहमंत्री।

Ravi Sahu

मतदाता सूची का हुआ अंतिम प्रकाशन।

Ravi Sahu

जिस जिले से थी दिग्विजय सिंह की पहचान वही नहीं हो पाए उद्योग स्थापित।

Ravi Sahu

कानूनी साक्षरता और कानूनी जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन 07 एवं 08 को

Ravi Sahu

Leave a Comment