Sudarshan Today
dhar

रंग पंचमी पर निकलेगी राधाकृष्ण समरसता फागयात्रा

धार सुदर्शन टुडे-

नगर में शनिवार को रंग पंचमी पर्व परंपरागत तरीके से बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाएगा। होली उत्सव धार्मिक एवं सांस्कृतिक त्योहार के रूप में मनाता जाता हैं । नगर में भी रंगपंचमी के पावन पर्व पर भोज उत्सव समिति पिछले 20 वर्षो से नगर में राधाकृष्ण फागयात्रा का आयोजन करती आई है। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी रंग पंचमी पर राधा कृष्ण समरसता फागयात्रा के साथ ही 12 से 15 अन्य फाग यात्राएं भी निकलेगी। इसमें बड़ी संख्या में हिंदू समाज जन शामिल होंगे। यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। रंग पंचमी को लेकर बाजार में गुलाल की बिक्री इस बार गत वर्ष की तुलना में ज्यादा हो रही है। इसमें कही ना कही लोग सूखे रंगों को ज्यादा महत्व दे रहे हैं। बाजार में इस बार कई तरह के गुलाल देखने को मिल रहे हैं। इसमें केसरिया गुलाल की काफी बिक्री हो रही है। रंग पंचमी पर यहां 30 क्विंटल से अधिक गुलाल फाग यात्रा में उड़ता है। इसमें पूरी सड़के गुलाल से पटी हुई नजर आती है। राधाकृष्ण समरसता फागयात्रा धार नगर में रंग पंचमी पर राधाकृष्ण समरसता फागयात्रा का आयोजन सकल हिंदू समाज के सहयोग से भोज उत्सव समिति धार द्वारा प्रेम की अभिव्यक्ति के इस रंगारंग त्योहार को बड़े उल्लास के साथ प्रतिवर्ष मनाने के प्रयास के साथ ही समरसता स्थापित करने के उद्देश्य से किया जाता है राधाकृष्ण फागयात्रा में एक अलग ही उत्साह और उमंग देखने को मिलती है। यहां धूलेंडी पर समाजजन गैर के रूप में शोकाकुल परिवार में जाते है। वहीं रंग पंचमी जमकर होली खेलते है। रंग पंचमी पर यहां एक अलग ही रंगों की मस्ती देखने को मिलती है। सुबह नौ बजे से रंग की मस्ती शुरू होती है जो देर शाम तक जारी रहती है। इसमें बच्चे, बूढ़े व महिलाएं हर कोई रंग की मस्ती में डूबा हुआ नजर आता है। 15 से अधिक फाग यात्रा निकलेगी शहर में वर्षों से रंग पंचमी पर फाग यात्रा की परंपरा चली आ रही है। पूर्व में यहां सिर्फ राधा कृष्ण समरसता फाग यात्रा ही निकलती थी। इसके बाद जैसे-जैसे व्यक्त बदलता गया फाग यात्रा में बदलवा हुआ है। यहां टंकी पैनल, ज्वाला पैनल सहित अन्य समितियों द्वारा फाग यात्रा निकालने की शुरूआत हुई। इस बार 15 से अधिक फाग यात्रा निकलने की संभावना जताई जा रही है।फागयात्रा मोती बाग चौक से होगी शुरू शनिवार को सुबह नौ बजे मोती बाग चौक स्थित ज्योति मंदिर से राधा कृष्ण फाग यात्रा की शुरुआत होगी। सबसे पहले राधा कृष्ण की आरती की जाएगी। इसके बाद फाग यात्रा की शुरूआता होगी। जो राजबाड़ा, आनंद चौपाटी, जवाहर मार्ग, पट्ठा चौपाटी, पौ चौपाटी से होते हुए पुन: राजबाड़ा पहुंचेगी। जहां फाग यात्रा का समापन होगा। वहीं राधा कृष्ण फाग यात्रा के पीछे अन्य फाग यात्रा भी शामिल होगी।रंग पंचमी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे रंग पंचमी को लेकर पुलिस द्वारा कड़े इंतजाम किए गए है। शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी। इसी के साथ फाग यात्रा के साथ भी पुलिस जवानों की एक टीम शामिल होगी। वहीं पुलिस की बाईक व मोबाईल टीम पूरे दिन शहर में भ्रमण करेगी। इसमें शरारती तत्वों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। वहीं पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जाएगी।

Related posts

जिले की 5 विधानसभा संचालन समिति की बैठक संपन्न

Ravi Sahu

कुक्षी विधायक हनी बघेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया हजारों समर्थकों ने पहुंचकर विधायक बघेल को बधाइयां दी

Ravi Sahu

मोहनखेड़ा महातीर्थ पर श्रीमद्विजय हितेशचंद्रसूरीश्वरजी महाराज का भव्य मंगल प्रवेश

Ravi Sahu

मुख्यमंत्री ने जिले की मनावर, गंधवानी, सरदारपुर और धार विधानसभा में चुनावी सभाओं को किया संबोधित मै सरकार नहीं परिवार चलाता हूं – शिवराज सिंह चौहान बहनों को लखपति बनाना ही हमारा संकल्प- मुख्यमंत्री

Ravi Sahu

जिले में बेखौफ चल रहा है अवैध सट्टा एवं जुआं

Ravi Sahu

धार नगर पालिका अध्यक्ष की कमान संभालेगी भाजपा की नेहा बोड़ाने

Ravi Sahu

Leave a Comment