दैनिक सुदर्शन टुडे सिलवानी
सिलवानी । सिलवानी सेवा भारती समिति द्वारा नगर में धन संग्रह किया गया, जिसमें वार्ड क्रमांक 14 में धन राशि एकत्रित की गई। नगर सिलवानी में जो संस्कार केंद्र संचालित हो रहे हैं वार्ड में जो बहने कक्षा एक से लेकर आठवीं कक्षा तक संस्कार केंद्र संचालित करती हैं यह धन संग्रह उन बहनों के लिए 1 साल में एक संस्कार केंद्र पर प्रत्येक महीने मानदेय के रूप में संस्कार केंद्र की बहनों के लिए हर महीने दिया जाएगा। सेवा भारती समिति अध्यक्ष श्याम साहू, नगर खंड कार्यावाहक आनंद शाह, सेवा भारती समिति बहन रत्ना शुक्ला, उपाध्यक्ष किशोर सिंह शेखावत, सचिव राजेंद्र कुशवाहा, सेवा प्रमुख राजकुमार रघुवंशी, स्वयंसेवक प्रवीण साहू ने घर घर जाकर समाज सेवियों से धन संग्रह किया। गरीब छात्र छात्राओं के लिए संस्कार केदो पर निशुल्क पढ़ाया जाता है, प्रत्येक संस्कार केंद्र पर 30 से 40 छात्र छात्राओं की संख्या होती है इन संकार केंद्रों में गुरुकुल की तरह शिक्षा दी जाती है, शिक्षा के क्षेत्र में सेवा भारती निशुल्क सेवा करती है। सिलवानी नगर में संस्कार केंद्र संचालित हो रहे हैं।