Sudarshan Today
Other

बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज डोनेरिया का जिले में प्रथम आगमन पर जगह-जगह हुआ स्वागत

नरसिंहपुर- बजरंग दल राष्ट्रीय संयोजक श्री नीरज डोनेरिया का नरसिंहपुर जिले में प्रथम आगमन पर बजरंग दल के सभी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पुष्पमाला से स्वागत किया। श्रीडोनेरिया नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में श्री ठाकुर बाबा मंदिर के दर्शन कर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और संगठन के विषय में चर्चा की। इसके बाद दादा महाराज के दर्शन, पूजन पाठ कर नरसिंहपुर में जगह-जगह स्वागत और समरसता भोज में शामिल हुए। श्रीडोनेरिया महेंद्र चौहान के निवास पर कार्यकर्ताओं से भेंट कर करेली आगमन हुआ। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा करेली में जगह-जगह स्वागत हुआ उसके बाद समस्त कार्यकर्ताओं के साथ बरमान खुर्द में चौबे धर्मशाला में बजरंग दल के प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष भास्कर चौबे जी से भेंट कर जबलपुर के लिए रवाना हुए।

 

स्वागत समारोह में उपस्थित बजरंग दल से विभाग संयोजक रामकुमार लोधी, जिला अध्यक्ष निर्मल वासवानी,उपाध्यक्ष गुमान सिंह पटेल, प्रखंड अध्यक्ष कैलाश पटेल,प्रखंड मंत्री वीरेंद्र सोनी, हर्रई प्रखंड से राजेश धुर्वे, संयोजक अर्जुन कहार करेली नगर अध्यक्ष सुनील सोनी एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

जनसुनवाई में कलेक्टर श्री सिंह ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

Ravi Sahu

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिंडोरी में हुई वाद विवाद भाषण और निबंध प्रतियोगिता संपन्न

Ravi Sahu

जवेरा जनपद की घटेरा पंचायत में हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ

Ravi Sahu

अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन की टीम के द्वारा वृद्ध आश्रम में किया फल वितरण

Ravi Sahu

खेल के माध्यम से प्रतिभाएं आ रही है।

Ravi Sahu

नगर की छोटी बच्ची के साथ हुई घटना के विरोध में सर्वधर्म समाज के लोगो ने थाना करेली में सोपा ज्ञापन

Ravi Sahu

Leave a Comment