Sudarshan Today
pachour

सांसद श्री नागर को मातृ शोक

पचोर (सुदर्शन टुडे)।

शनिवार सुबह के लगभग 7 बजे क्षेत्रीय सांसद रोडमल नागर की माता श्रीमती छमी बाई नागर का 92 साल की आयु में निधन हो गया जिनकी अंतिम यात्रा पैतृक गांव रायपुरिया में निकाली गई। लगभग दोपहर 12 बजे ग्राम रायपुरिया के अपने पैतृक निवास से यात्रा राम नाम सत्य की धुन के साथ निकली जो गांव के सार्वजनिक शमशान घाट पहुंची जहां उनके पुत्र नंदलाल नागर, रोडमल नागर सहित परिजनों ने मुखाग्नि दी।बड़ी संख्या में जिले के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य अंत्येष्टि में हुए शामिल सांसद श्री नागर की मां के निधन का समाचार सुनते ही राजगढ़ जिले के तमाम छोटे बड़े नेता जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक सभी जनप्रतिनिधि अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए ग्राम रायपुरिया पहुंचे और सांसद नागर की मां के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर शोक श्रद्धांजलि व्यक्त की। अंत्येष्टि में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में नरसिंहगढ़ विधायक मोहन शर्मा राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव खिलचीपुर विधायक हजारीलाल दांगी पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दिलबर यादव केदार काका पूर्व विधायक कुंवर कोठार नगर परिषद अध्यक्ष विकास करोड़िया सारंगपुर नगर पालिका अध्यक्ष पंकज पालीवाल युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष केपी पवार पूर्व जिला महामंत्री मनोज हाडा मंडल अध्यक्ष विकास दीक्षित पूर्व भाषा मंडल अध्यक्ष मनमोहन गुरगेला भाजपा पूर्व पार्षद पुरुषोत्तम वैष्णव शिक्षक पार्षद बद्रीलाल भंडारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक कमल सक्सेना भाजपा नेता मनीष कर्नल जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष दामोदर लहरी जनपद अध्यक्ष देव नागर पूर्व जनपद अध्यक्ष नंदलाल नागर नरसिंहगढ़ मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र राठौर पूर्व जिला उपाध्यक्ष लखन भंडारी सरपंच संघ अध्यक्ष हेमराज गुर्जर अखिलेश जोशी दीपकमल शर्मा इंजीनियर मुकेश सोनी सत्यनारायण गुप्ता करेडी अजय विजयवर्गीय प्रशांत अग्रवाल हिमांशु गोयल सहित जिले एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि गणमान्य एवं आम नागरिक उपस्थित थे।

Related posts

रजक समाज को एकजुट कर समाज की तरक्की के लिए आगे बढ़ते हुए अपनी जिम्मेदारी निभाऊंगा। -रजक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष महेश ढालिया

Ravi Sahu

महाविद्यालय में शिषक्षक दिवस मनाया जाकर, गोदग्राम में विविध विषयों व योजनाओं की दी जानकारी

Ravi Sahu

बाइक सवार दंपति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर हादसे में पति की मौत पत्नी और पुत्री घायल

Ravi Sahu

श्री श्याम सखा मित्र मण्डल पचोर के तत्वधान में भव्य फाग महोत्सव 21 फरवरी को

Ravi Sahu

नेशनल लोक अदालत में राजीनामा प्रक्रिया ने लुभाया मन, हुआ अनगिनत मामलों का निराकरण, मिटी लोगों की उलझन।

Ravi Sahu

महायज्ञ निमित्त हुवा ग्राम देवता पूजन भूमिपूजन और चढ़ाया इंद्र ध्वज

Ravi Sahu

Leave a Comment