Sudarshan Today
Other

हम भाग्यशाली जो भगवान श्री राम को उनके मंदिर में प्रतिष्ठापित होते देखेंगे: संजय साहू

सुदर्शन टुडे संजय साहू

श्री राममंदिर उत्सव के लिए अक्षत आमंत्रण यात्रा के साथ गांव गांव पहुंच रहे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

डिंडोरी। धन्य भाग्य जो हम इस जन्म में भगवान श्री राम के मूल जन्म स्थल पर सुशोभित होते देख रहे हैं। कई पीढ़ियों ने सिर्फ यह आस लगा कर अपना जीवन गुजार दिया। सचमुच हम भाग्यशाली हैं। यह विचार श्री अयोध्या में भगवान श्री राम के 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन का निमंत्रण डिण्डौरी जिला के गाड़ासरई नगर के प्रतिष्ठित नागरिक, भारतीय जनता पार्टी के तीन बार जिलाध्यक्ष की कमान संभालने वाले तथा वर्तमान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला कटनी प्रभारी श्री संजय साहू ने ग्रामीणों के समक्ष व्यक्त किये। अक्षत आमंत्रण यात्रा के तहत श्री साहू ग्राम पंचायत सोनियामार बंजर टोला, बैगा जनजाति के वरिष्ठ सियाना श्री सवनू सिंह मंगड़िया जी,एवं श्रीमती मनमतिया मंगड़िया के कांसे के थाली में उनके चारणों को धोकर पुष्प माला से स्वागत कर हल्दी चावल देकर निमंत्रण दिया।इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री कल्लू चक्रवर्ती जी, श्री संतोष मार्को जी, विक्की सोहन साहू जी, प्रहलाद चक्रवर्ती जी, एवं ग्राम बिंझौरी से समनू सूर्जे जी, एवं बंजर बैगान टोला के लाड़ली बहनें, मातृ शक्ति जन-गण उपस्थित थे।

Related posts

चंडीगढ़ सेक्टर-25 में युवक हत्या की साजिश में आप पार्षद पूनम का पति गिरफ्तार

Ravi Sahu

ग्राम पंडा में चल रही भागवत कथा के समापन पर  भंडारे में शामिल हुई हटा विधायक 

Ravi Sahu

बालिकाओं का सम्मान बढ़ाने विषयक कार्यक्रम हुआ संपन्न 

Ravi Sahu

जिला अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर दिव्यांग जनों द्वारा निकाली मतदाता जागरूकता रैली

Ravi Sahu

सामूहिक विवाह निकाह समारोह में 423 जोड़ें बंधे नव दांपत्य जीवन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना

Ravi Sahu

किस्को सीएचसी में आयुष्मान भवः मेला का हुआ आयोजन, 257लोगों की स्वास्थ्य जाँच कर दी दवाइयां

Ravi Sahu

Leave a Comment