Sudarshan Today
मध्य प्रदेशराजगढ़

राजकुमार वर्मा बने भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष, बधाई देने वालों को लगा तांता

राजगढ़ (संकल्प मिश्रा ) : बीजेपी की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित हो गई है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कृष्णपालसिंह पंवार ने भारतीय जनता पार्टी के ऊर्जावान नेता राजकुमार वर्मा को जिला उपाध्यक्ष की जवाबदारी दी है। ज्ञात हो कि इसके पहले राजकुमार वर्मा विद्यार्थी परिषद् के पूर्ण कलिक, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ,संघ में जिला शारीरिक प्रमुख ,भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपडी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक के दायित्व का सफलतापूर्वक संभाल कर चुके हैं।

भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा को लगा बधाई का तांता

राजगढ़ जिले में जातिगत समीकरण को ध्यान में रखते हुए इस कार्यकारिणी की घोषणा की गई है जिससे बीजेपी को पूरे जिले में सर्व समाज का समर्थन मिलेगा। पुरे राजगढ़ जिले के युवाओं में राजकुमार वर्मा की नियुक्ति से हर्ष एवं उत्साह का माहौल है। भाजपा के पूर्व विधायक मोहन शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल खत्री, दिनेश वर्मा, भगवान दास साहू मुन्ना भैया, भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष पंडित अमित शर्मा, सुदीप शर्मा रमेश मालवीय भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राठौर, लोकेंद्र साहू, मनोज वर्मा, पंकज शर्मा, रवि वर्मा, नितेश अग्रवाल, सुनील वर्मा, हेमंत नामदेव, यश शर्मा, मोहित मालवीय, रिंकू जाट, देवेंद्र परमार, नितिन वर्मा, विभोर वर्मा, नीरज शर्मा, महेंद्र साहू, रविंद्र शर्मा,आनंद मोहन व्यास, पिंकेश गुर्जर, अमरदीप सिंह गुर्जर, नरेंद्र गुर्जर, भूरा कुशवाह, अभिषेक चौहान, मोहित साहू, कार्तिकेय शर्मा, प्रवीण गुर्जर, सचिन शर्मा, शुभम शर्मा,समेत सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने राजकुमार वर्मा को इस नए दायित्व की प्राप्ति पर बधाई शुभकामनाएं दी।

Related posts

न.प.अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात विकास कार्यो का मांग पत्र सौंपा

Ravi Sahu

दृष्टि है तो सृष्टि है अनेक नेत्र मरीजों का मोतियाबिंद सफल ऑपरेशन

Ravi Sahu

 तहसील के लोग-बाग काट रहे चक्कर नहीं हो पा रहा निराकरण

asmitakushwaha

निःशुल्क फिजियोथेरेपी सेंटर का शुभारंभ

Ravi Sahu

विश्वविद्यालय की हैण्डवाल टीम में हुआ चयन

Ravi Sahu

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री नियुक्त

Ravi Sahu

Leave a Comment