रामेशवर लक्षणें निखिल सोनी बैतूल
कर्नाटक कुलबुगरी से दिल्ली तक बाईक के माध्यम से 1 हजार 7 सौ से अधिक किलोमीटर की दुरी तक कर जंतर-मंतर पर विधार्थियों को भ्रष्टाचार से आजादी देने विमल कुमार नामक व्यक्ति चल पडा है। बैतूल रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत में विमल कुमार ने बताया कि पुरे देश में विधार्थियों को भ्रष्टाचार से आजादी दिलाने उनका सपना है। देश के हर युवा इस अभियान का हिस्सा बनने उनके द्वारा आव्हान भी किया है। विमल कुमार के मुताबिक आज पुरे देश में करप्शन की वजह से शिक्षित-बेरोजगार है उनको भ्रष्टाचार से आजादी आवश्यक है।। जंतर-मंतर पर दिल्ली में अनशन होगा कर्नाटक कुलबुगरी का युवा विमल कुमार बाईस से दिल्ली पहुंचेगा और केन्द्र सरकार से विधार्थियों को भ्रष्टाचार से आजादी देने धरना प्रदर्शन करेंगे। उनके इस अभियान में वो स्वयं अकेले ही है। फिलहाल उनकी इस यात्रा का पड़ाव शनिवार को बैतूल पहुंचा था। पुरे देश के युवा जवानों से इस अभियान को सफल बनाने अपील की है।