Sudarshan Today
मध्य प्रदेशसिलवानी

खेल स्टेडियम के अभाव में सूख चुकी नदी के मैदान पर खेलो का अभ्यास करते है खिलाड़ी  

संवाददाता। सुदर्शन टुडे सिलवानी

10 साल पूर्व सीएम ने की थी नगर मंे खेल स्टेडियम बनाने की घोषणा नगर से 4 किलो मीटर दूर 90 लाख की लागत से बना मिनी खेल स्टेडियम हो गया है क्षतिग्रस्त

सिलवानी ।।खेल प्रतियोगिताए संपन्न कराने को लेकर प्रदेष सरकार करोड़ो रुपए खर्च कर रही है लेकिन तहसील मुख्यालय पर खेल स्टेडियम ना होने का दंश नगर व अंचल की खेल प्रतिभागाओं को भोगना पड़ रहा है। लेकिन प्रशासनिक अधिकारियो की लापरवाही व अनदेखी लगातार देखीे जा रही हैं फल स्वरुप नगर में खेल स्टेडियम का निर्माण नही हो पा रहा है। हालांकि करीब 10 साल पूर्व मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नगर में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में तहसील मुख्यालय पर सर्व सुविधायुक्त खेल स्टेडियम बनाए जाने की घोषणा की थी। लेकिन 10 साल का लंबा अरसा बीत जाने के बाद भी खेल स्टेडियम की धोषणा परवान नही चढ सकी। सूखी नदी के बीचो बीच खेलते है खिलाड़ी नगर में खेल स्टेडियम या खेल मैदान का अभाव स्थाई समस्या बन चुका है। प्रषासनिक अधिकारी हो या खेल अधिकारी, कोई भी खेल स्टेडियम के निर्माण में रुचि नही दिखा पा रहे है। खेल मैदान के अभाव में खिलाडी नगर के मध्य से निकली बेगम नदी जो कि कमोवेश कुछ हद तक सूख चुकी है। सूख चुकी नदी का ही खिलाडि़यो ने खेल मैदान बना लिया है। सूखी नदी के ऊबड़ खाबड़ मैदान पर खिलाड़ी प्रति दिन खेलो का आयोजन करते है। खेल मैदान के अभाव में बच्चे एवं युवाओं ने नदी को ही खेल का मैदान बना लिया है। यहां आकर प्रतिदिन खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। बाबजूद इसके जनप्रतिनिधियों सहित प्रशासनिक अफसरों ने खेल मैदान को लेकर प्रयास नहीं किए। बताया जा रहा है कि पूर्व में नगर के उत्कृष्ट विद्यालय के पास खेल मैदान हुआ करता था।, जहां कि विभिन्न खेल स्पर्धाओ का आयोजन किया जाता था। बल्कि खिलाड़ी विभिन्न खेलो का अभ्यास करते थे। लेकिन इस मैदान पर विभिन्न भवनो का निर्माण हो जाने से खेलमेदान का अस्तित्व ही प्रायः समाप्त हो गया है। खेल मैदान लुप्त हो जाने से बच्चे और खिलाड़ी नदी में क्रिकेट खेलने को मजबूर हैं। लेकिन अब स्कूलों में भी खेल मैदान नजर नहीं आ रहे। क्योंकि निर्माण कार्य का दायरा बढ़ गया।

 

*10 साल पूर्व की घोषणा पर अमल नही -*

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान ने करीब 10 साल पूर्व नगर में आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में तहसील मुख्यालय सिलवानी में सर्व सुविधा युक्त खेल स्टेडियम का निर्माण कराए जाने की घोषणा की थी। लेकिन 10 साल बाद भी मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल नही हो सका। प्रशासनिक अधिकारियो की लापरवाही का इससे बड़ा दूसरा उदाहरण कोई नही हो सकता कि उन्होने मुख्यमंत्री की घोषणा को भी मुर्तरुप देने का प्रयास नही किया। हालांकि नगर के नागरिको व खिलाडि़यो ने खेल स्टेडियम का निर्माण कराने व मुख्यमंत्री की धोषणा पर अमल की मांग को लेकर प्रषासनिक अधिकारियो को अनेको आवेदन दिए लेकिन अधिकारियो के कानो पर जूं तक नही रेंगी।

नगर से 4 किलो मीटर दूर 90 लाख की लागत से बना मिनी खेल स्टेडियम हो गया है क्षतिग्रस्त

प्रदेष सरकार की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक मिनी खेल स्टेडियम निर्माण कराए जान की घोषणा के बाद नगर से 4 किलो मीटर दूर ग्राम राजीव नगर में करीब 90 लाख रुपए की लागत से मिनी खेल स्टेडियम का निर्माण कराया था। नगर से खेल स्टेडियम की दूरी अधिक होने के कारण ना तो उक्त स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताए आयोजित की जा सकी, और ना ही खेल प्रतिभाए खेलो का अभ्यास करने मिनी खेल स्टेडियम तक ही जा सकी है। देख रेख के अभाव में करीब 90 लाख रुपए की लागत से बना उक्त खेल स्टेडियम क्षतिग्रस्त हो गया है।

खिलाडि़यो ने की नगर में खेल

 

* *स्टेडियम निर्माण की मांग**

 

नगर के खिलाड़ी इमरान खान, राकेश राय, निखलेश राय, प्रभात जैन, धर्मेश जैन आशीष सैनी, कमलेश सोनी आदि ने तहसील मुख्यानय सिलवानी में सर्व सुविधायुक्त खेल स्टेडियम निर्माण कराए जाने की मांग की है ताकि खिलाडी विभिन्न खेलो का अभ्यास कर सके।

Related posts

पोदार इंटरनेशनल स्कूल मे पेडल फॉर कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

asmitakushwaha

शासकीय एम.एल.बी.कन्या विद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न

Ravi Sahu

*मनमोहक गरबों की प्रस्तुति के साथ कलाकारों ने दिया देश भक्ति का संदेश* _देर रात तक चलता रहा गरबों का नृत्य, सैकड़ों दर्शक मौजूद रहें_

Ravi Sahu

खरगोन जिले के झिरन्या में ईद का त्यौहार बड़ी धूमधाम से नमाज अदा कर मनाया

Ravi Sahu

मध्यप्रदेश मीणा समाज कार्यकारी अध्यक्ष जुगनू जादवसिंह धनावत ने मीणा समाज के नवनियुक्त विधायकों से की भेंट

Ravi Sahu

’शासकीय रास्ते पर अतिक्रमण’ ’आदिवासियों को निकलने में हो रही परेशानी

Ravi Sahu

Leave a Comment