Sudarshan Today
raysenमध्य प्रदेश

52 करोड़ की सड़के खा गए,करोड़ों रु की फैमली पेंशन डकार गए,मंत्री प्रभुराम चौधरी के लोग

 52 करोड़ की सड़के खा गए,करोड़ों रु की फैमली पेंशन डकार गए,मंत्री प्रभुराम चौधरी के लोग

 भाजपा प्रत्याशी प्रभुराम के संरक्षण में हुआ जमकर भ्रष्टाचार और कांग्रेस प्रत्याशी गौतम ने पार्टी के साथ कभी नहीं किया विरोध.?

सांची विधानसभा से विधायक और सरकार में स्वास्थ्य मंत्री और वर्तमान में भाजपा प्रत्याशी डॉ.प्रभुराम चौधरी के कार्यकाल में बनी लगभग 52 करोड़ रु फोरलेन सड़कें भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गईं और स्वास्थ्य विभाग में करोड़ों रु की फैमली पेंशन डकार गए मंत्री प्रभुराम के संरक्षण में इन्ही के लोग वहीं दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी जीसी गौतम ने कभी भी पार्टी के साथ प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से विरोध नहीं किया कुल मिलाकर दोनो प्रत्याशी एक से बढ़कर एक हैं स्वार्थ साधने में।
रायसेन / सांची विधानसभा से विधायक और वर्तमान भाजपा प्रत्याशी डॉ.प्रभुराम चौधरी की राजनीतिक कहानी भी बड़ी ही दिलचस्प है प्रभूराम विद्यार्थी के समय से ही राजनीति में आ गए थे और यह कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित थे इन्होंने कम उम्र से ही सिंधिया खेमे से लगाव रखते और कांग्रेस पार्टी कई पदों के मंत्री भी रहे,अभी 2018 में यह सांची विधानसभा से विधायक बने और कांग्रेस सरकार शिक्षा मंत्री बने और प्रदेश में शिक्षा जगत में इनके ऊपर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे और इन्हे ट्रांसफर मशीन भी कहने लगे,जिसका जीता जागता उदाहरण है रायसेन जिला मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी एमएल राठौरिया जो इनके करीबी है,सबसे जूनियर होते हुए भी राठोरिया को प्रभारी बना दिया सीनियरों को नजर अंदाज करते हुए। फिर इन्होंने सिंधिया के साथ कांग्रेस पार्टी छोड़ दी और भाजपा में शामिल हो गए फिर उपचुनाव में यह बड़े जायदा बहुमत से जीते और भाजपा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बने और पहले से पावरफुल नेताओ में गिनती होने लगी जिसका फायदा उठाते हुए प्रभुराम के संरक्षण में सांची विधानसभा के हर विभाग में भ्रष्टाचार बड़ गया और अफसर शाही हावी हो गई,जिनमे सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार हुआ उनमें खासकर विभाग स्वास्थ्य विभाग,वन विभाग,शिक्षा विभाग,पीडब्ल्यूडी विभाग और शस्त्र शाखा,राजस्व विभाग और खनिज विभाग सम्मलित हैं, जिनमें खुली कमीशन खोरी चल रही है।

/ पार्टी में हमेशा निष्क्रिय रहे,चुनाव में सक्रिय होते हैं

यदि हम कांग्रेस प्रत्याशी जीसी गौतम की बात करें तो यह बाहरी व्यक्ति बताए जा रहे हैं, क्योंकि सांची विधानसभा से जो भी कांग्रेस पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता है जो कई वर्षों से पार्टी की सेवा कर रहे हैं। वही लोग प्रत्याशी जीसी गौतम को स्थानीय ना कहकर बाहरी प्रत्याशी बता रहे हैं और वैसे भी इनका जन्म दतिया में हुआ है और भोपाल में निवास है, भोपाल में ही व्यापार है बस इन्होंने पहले से सोच रखा था कि सांची विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए सांची विधानसभा में कृषि भूमि ले ली थी राजनीतिक दृष्टिकोण से,इसलिए यह हमेशा से विधानसभा चुनाव के महीने दो महीने पहले आकर दावेदारी करने लगते थे हर विधानसभा चुनाव में। लेकिन यह कभी कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों में भी नहीं देखे गए ना कभी इन्होंने भाजपा प्रत्याशी प्रभुराम चौधरी की कार्य प्रणाली के खिलाफ विरोध दिखाया और न भाजपा के भ्रष्टाचार के विरोध में कभी एक शब्द कहा,बस यह तो अपना स्वार्थ साधने के लिए विधानसभा चुनाव से पहले दावेदारी करते थे जैसा इस बार किया और कांग्रेस पार्टी ने पैराशूट से लाकर जीसी गौतम को सांची विधानसभा के कांग्रेसियों पर थोप दिया।

Related posts

पर्यावरण संरक्षण हेतु मिट्टी के गणेश बनाने का दिया जा रहा है नि:शुल्क प्रशिक्षण

Ravi Sahu

मदनमोहन पथ पर की गई सफाई

sapnarajput

मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक निर्माण मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक निर्माण – उन्नयन में तेज़ी लाए : स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी 

Ravi Sahu

महिला कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान

asmitakushwaha

विदिशा से छीन्द मन्दिर में दर्शन पूजन के बाद नर्मदा नदी नहाने गए 2 युवक गहरे पानी में डूबे

Ravi Sahu

सीईओ श्रीमति देशमुख ने सुनी नागरिकों की समस्यायें  

Ravi Sahu

Leave a Comment