सुदर्शन टुडे। लोहरदगा
लोहरदगा जिले के सूदूरवर्ती क्षेत्र पेशरार फुटबॉल मैदान में एकल अभियान के तहत संच पेशरार के तत्वाधान में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से पेशरार के भूतपूर्व मुखिया भरत किसान, एकल अभियान के अंचल प्रमुख रंजन गोप, संच प्रमुख चंद्रनाथ खेरवार के द्वारा संयुक्त रूप से खेल का शुभारंभ विधिवत तरीके से किया गया। इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत परंपरागत तरीके से किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के कुल 20 विद्यालय के बालक- बालिकाओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान में आने वाले बालक बालिकाओं के अलावे अन्य को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान खेल प्रतियोगिता में 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ के अलावा कबड्डी, कुश्ती और योग किया गया। वहीं इस मौके पर मौके पर सभी विश्वविद्यालय के आचार्य, पार्वती महतो, देवंती देवी, सुषमा देवी एवं गुड़िया कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।