सुदर्शन टुडे आशीष तिवारी ब्यूरो चीफ उन्नाव
उन्नाव। महोत्सव2023 में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका सचान ने राइजिंग स्टार हंट की मुख्य जज बनकर प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया और कहा कि उन्नाव के कलाकारों और प्रतिभाओं को अपनी परफार्मिंग आर्ट्स अकादमी के माध्यम से मुम्बई तक के सफर को आसान बनाएंगी। कोरियोग्राफर मोहम्मद तौफ़ीक़ के संयोजन में रैंप पर मेल फीमेल मॉडल्स जे जहां फैशन का जलवा बिखेरा वहीं नृत्य की बहुरंगी प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया। शाश्वत त्रिवेदी ने बड़े ही शानदार संचालन के साथ अपने गीतों से सबके मन को छुआ। भानु शुक्ला फौजी ने मुकेश साब के नग़मों का आनंद दिया। आयोजन समिति और अभिनेत्री प्रियंका सचान ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत व सम्मानित किया। प्रबंधक अशोक पटेल शिवा, संयोजक डॉ मनीष सिंह सेंगर, मुख्य संरक्षक बार अध्यक्ष राम सुमेर सिंह, संरक्षक संजय सिंह चौहान फ़ौजी, मीडिया प्रभारी तुषार मिश्रा, सुख सागर पटेल, राहुल कश्यप, अमित पटेल, प्रशांत सिंह आदि ने अतिथियों और कलाकारों का सम्मान किया। समिति अध्यक्ष बाबूलाल कनौजिया ने सबके प्रति आभार जताया। बॉबी आलम ने बताया अगले दिन बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप होगी। आरती यादव, नीलम सिंह, सचिन शर्मा, शिवम मिश्रा आदि रहे।