Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

प्रियंका पैंची के जनसंपर्क में कई कांग्रेसी हुए भाजपा में शामिल

मधुसूदनगढ़- आर.एस.नरवर

चाचौड़ा विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी प्रियंका पैंची घर-घर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी की जनहितैषी नीतियों से लोगों को अवगत करा रही है I इसी कड़ी में आज मधुसूदनगढ़ मंडल के अंतर्गत ग्राम खेजड़ा, पीपलखेड़ा, नसीरपुर, बनियाटोडी, खेराड़, रघुनाथपुरा, कादीखेड़ा, तेजाखेड़ी, राजपुरा, महुआखेड़ा, एमनाखेड़ी, कोलुआ, लाखोरी, नागनखेड़ी, बीलखेडा आदि ग्रामों में डोर टू डोर जनसंपर्क किया I प्रियंका पैंची द्वारा क्षेत्र के सभी ग्रामों एवं नगरों में भाजपा के समर्थन में जनता तक पार्टी के आदर्शों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है । जनसंपर्क के दौरान प्रियंका पैंची ने जनहितेषी योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन किया है I जिससे प्रत्येक घर परिवार को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है I भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जन सामान्य के वंचित परिवार को चिन्हित करने का कार्य भी कर रहा है जिससे क्षेत्र के अंतिम छोर पर रह रहे लोगों को भी इन योजनाओं का लाभ मिल सके I प्रियंका पैंची द्वारा डोर टू डोर जाकर लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा जा रहा है व उसके निराकरण के लिए त्वरित कार्यवाही हेतु प्रयास भी किये जा रहे हैं I जनसंपर्क के दौरान पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर उम्मेदसिंह मीना पूर्व सरपंच करोंदी सहित आधा सैकड़ा लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की l जिनका प्रियंका पैंची द्वारा भारतीय जनता पार्टी की पट्टिका पहनाकर भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनने पर स्वागत किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष जगमोहन धाकड़, जिला परिषद सदस्य वीरेंद्रसिंह, नगर परिषद मधुसूदनगढ़ के उपाध्यक्ष कोशलेंद्र अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी सोनी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सत्यपालसिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोनू जादोन, पूर्व सरपंच (मधुसूदनगढ़) निरंजन प्रजापति, पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष खुमानसिंह कराडा, बृृजेश बंसल, गोपालसिंह मीना जनपद सदस्य, पूर्व कृषि उपज मंडी उपाध्यक्ष कमलसिंह मीना, पूर्व सरपंच गजराजसिंह जादौन, अंत्योदय समिति सदस्य सूर्यप्रकाश व्यास, दीपक अग्रवाल, दीपक शर्मा, मधुसूदनगढ़ से पार्षद महेंद्रसिंह सोंधिया, पार्षद दौलत सिलावट, सज्जनसिंह लोधी, मदनलाल केवट खेराड़, रामनिवास सेन बनिया टोड़ी सहित वरिष्ठ नेता, पत्रकार गण, कार्यकर्ता गण युवा मोर्चा पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Related posts

पुलिस की कार्रवाई से चोरों में हड़कंप, शहर में निरंतर गश्त का परिणाम चोरी की घटनाएं हुई कम

Ravi Sahu

उन्नाव शारदा नहर में मिला ठेकेदार का शव, हत्या कर फेंके जाने की जताई जा रही आशंका

Ravi Sahu

नगर पालिका अतिक्रमण मुहिम से असंतुष्ट व्यापारी और विधायक की आनंदेश्वर मंदिर में हुई बैठक  

Ravi Sahu

सगवां में हुई श्री राम जानकी की प्राण प्रतिष्ठा

Ravi Sahu

नवरात्रि महोत्सव में 9 दिन रहेगी जुलवानिया में गरबो की धूम

Ravi Sahu

asmitakushwaha

Leave a Comment