Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

उन्नाव शारदा नहर में मिला ठेकेदार का शव, हत्या कर फेंके जाने की जताई जा रही आशंका

 दैनिक सुदर्शन टुडे आशीष तिवारी ब्यूरो उन्नाव

उन्नाव। दही थाना क्षेत्र के शारदा नहर में एक ठेकेदार का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला है और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कुछ दिन पहले ठेकेदार का एक बड़े समूह के लोगों द्वारा विवाद हुआ था। जिसमें दही थाने में मुकदमा भी दर्ज हुआ था। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फ़िलहाल पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। बता दे की उन्नाव में पिछले करीब 2 साल से गंगा एक्सप्रेसवे को बनाने का काम तेजी से चल रहा है। आज रविवार को सुबह दही थाना क्षेत्र के गौरा गांव के पास शारदा नहर में शव दिखाई दिया। नहर में शव देख ग्रामीणों ने जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर दही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और नहर से शव को बाहर निकाला। काफी देर बाद मृतक युवक की शिनाख्त हो सकी। ज्ञात हुआ कि एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य में मिट्टी का काम करने वाले ठेकेदार मिलन सिंह (47) पुत्र स्व. रामराज सिंह निवासी 806 कृष्ण लोक कॉलोनी फेज टू अवध कॉलेज के सामने सरोजनी नगर लखनऊ का है। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। बताया यह भी जा रहा है कि मृतक की कार कानपुर में बरामद हुई है। पुलिस का दावा है कई पहलुओं पर जांच की जा रही जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

Related posts

बिजली विभाग आखिर किस बड़े हादसे का कर रहा इंतजार

Ravi Sahu

बमोरी विधानसभा से ऋषि अग्रवाल इतने वोटो से आगे…..

Ravi Sahu

उमरियापान में धूमधाम से मनाई नागपंचमी

Ravi Sahu

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी के निर्देशन पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं भीकन्न गांव कि लोकप्रिय विधायक श्रीमती झूमा सोलंकी जी घर चलो घर-घर चलो अभियान की शुरुआत

asmitakushwaha

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से बहनों के जीवन में नया बदलाव और खुशहाली आएगी- स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी रायसेन में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना राषि वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

Ravi Sahu

सरपंच सचिव की मिलीभगत के चलते कागजों में बन गई सड़क अधिकारी के पास शिकायत के बाद भी नही हुई कार्य वाही ?

Ravi Sahu

Leave a Comment