Sudarshan Today
Other

विशेष भर्ती अभियान के तहत सुरक्षा जवान पद के लिए 27 युवक हुए चयनित, कल पेशरार थाना में लगेगा कैम्प

शकील अहमद सुदर्शन टुडे लोहरदगा

अग्रिम रक्षक सर्विस प्राइवेट लिमिटेड राँची की ओर से लोहरदगा जिले के किस्को थाना परिसर में विशेष भर्ती कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें कंपनी के वरीय पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह एवं सहायक विजय मुंडा द्वारा बेरोजगार युवकों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सुरक्षा जवान पद के लिए भर्ती लिया गया। जिसमें 27 युवाओं का शारीरिक एवं लिखित परीक्षा के माध्यम से सुरक्षा जवान के लिए चयनित कर नियुक्ति पत्र दिया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि कैंप में चयनित सुरक्षा जवानों को रांची में एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके पश्चात 60 वर्षों तक विभिन्न संस्थानों स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल सरकारी एवं गैस सरकारी विभाग में ड्यूटी तैनात किया जाएगा। इसके अलावा वरीय पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कल 14 सितम्बर को पेशरार थाना परिसर में कैंप लगाकर बेरोजगार युवकों का भर्ती लिया जाएगा। जबकि 16 सितंबर को कूड़ु थाना, 17 सितंबर को कैरो , 19 सितंबर को बगड़ू थाना, 20 सितंबर को सेरेंगदाग थाना, 22 सितंबर को जोबांग थाना एवं 23 सितंबर को लोहरदगा महिला थाना परिसर में कैंप लगाया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि भर्ती से संबंधित विशेष जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 7781809272 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

07 साल की मासूम नाबालिग का अपहरण करने वाले अंतरराज्यीय मानव तस्‍कर गिरोह को 24 घंटो में गिरफ्तार किया

Ravi Sahu

भाजपा, कांग्रेस के उम्मीदवार आज भरेंगे फार्म।

Ravi Sahu

आयुष्मान व आधार शिविर का हुआ आयोजन सांसद व विधायक ने योजनाओं के तहत लाभार्थियों को किया लाभ वितरण

Ravi Sahu

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लगाये गये शिविर

Ravi Sahu

संस्था प्रमुख डॉ. जी. सी. मेहता के मार्गदर्शन में “कॉलेज चलो अभियान” छात्र और छात्रों का संपर्क रखा गया

Ravi Sahu

नेशनल हाईवे किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी 

Ravi Sahu

Leave a Comment