Sudarshan Today
Other

संस्था प्रमुख डॉ. जी. सी. मेहता के मार्गदर्शन में “कॉलेज चलो अभियान” छात्र और छात्रों का संपर्क रखा गया

रिपोर्ट धीरज वाघेला झाबुआ

थांदला ..आयुक्त, उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार तथा संस्था प्रमुख डॉ. जी. सी. मेहता के मार्गदर्शन में “कॉलेज चलो अभियान” के अंतर्गत पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थांदला एवं सी एम राइज शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थांदला में कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं से संपर्क किया गया। कॉलेज चलो अभियान के नोडल अधिकारी प्रो. विजय मावी ने गांव की बेटी, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, आवास सहायता योजना, समस्त प्रकार के खेलों की महाविद्यालय स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं की जानकारी देते हुए कहा कि कॉलेज में विद्यार्थियों को प्रवेश लेने हेतु मार्गदर्शन व प्रेरित करना एवं अधिक से अधिक विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त करें, अभियान का यहीं मुख्य उद्देश्य है। कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत डॉ मनोहर सोलंकी ने ई-प्रवेश प्रक्रिया से विद्यार्थियों को अवगत कराते हुए उनकी जिज्ञासाओं एवं प्रश्नों के संतोषजनक जवाब दिए। ऑनलाइन प्रभारी से दिनेश मोरिया ने विभिन्न योजनाओं एवं परीक्षा संबंधित आवेदनों को ऑनलाइन भरने की जानकारी एवं इनमें बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत करवाया। डॉ. छगन वसुनिया ने राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों एवं इसके महत्व की जानकारी दी। डॉ मीना मावी ने अजा/अजजा वर्ग के विद्यार्थियों हेतु नि:शुल्क पुस्तक एवं स्टेशनरी की जानकारी देते हुए बताया कि महाविद्यालय के पुस्तकालय में विभिन्न विषयों की बेहतरीन पुस्तक एवं संदर्भ ग्रंथ है, जिसका लाभ विद्यार्थी ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त युवा उत्सव एवं विभिन्न प्रकार की साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। प्रो. हिमांशु मालवीया ने स्वामी विवेकानंद केरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं व्यक्तित्व विकास प्रकोष्ठ की गतिविधियों की जानकारी दी गई डॉ. पीटर डोडियार एवं प्रो. एस.एस. मुवेल ने महाविद्यालय में उपलब्ध खेल मैदान, नव निर्मित छः कक्षों तथा विद्यार्थियों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था, अध्यापन कक्षा में सीसीटीवी कैमरे द्वारा मॉनिटरिंग आदि की जानकारी दी गई। पीएम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थांदला के प्राचार्य मंगल सिंह नायक, व्याख्याता संजू त्रिपाठी, मनोरमा भाबर, अब्दुल कादिर, योगिता शर्मा तथा सी एम राइस शासकीय बालक उ. मा. विद्यालय थांदला के प्राचार्य सरिता ओझा, चंद्रप्रकाश त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

Related posts

नगर पालिका परिषद बरूआ सागर ने हर घर तिरंगा अभियान का समापन विचार गोष्ठी एवं रैली निकाल कर किया

Ravi Sahu

खिदमते खल्क हाजी कमेटी ने जलसे में 5हाफिज-ए-कुरान को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित

Ravi Sahu

चहल टैली सर्विसेज में जमकर हुआ होली सेलिब्रेशन, खूब उड़ा गुलाल

Ravi Sahu

जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वालें विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारीयों को कलेक्टर, एडीजीपी,पुलिस अधीक्षक, विधायक की मौजूदगी में किया गया सम्मानित

Ravi Sahu

भीकनगांव में एफआईपीवी वैक्सीनेशन का दिया प्रशिक्षण

Ravi Sahu

जीवन कौशल. उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन

Ravi Sahu

Leave a Comment