Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

विधायक निवास पहुंच कर व्यापारियो ने स्वर्गीय मझले भैया को किए श्रद्वा सुमन अर्पित

 संवाददाता। सुदर्शन टुडे सिलवानी

सिलवानी । क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह के मझले भाई रूद्व प्रताप सिंह का बीते दिनो ह्रदय गति रुक जाने से निधन हो गया। विधायक श्री सिंह के मझले भाई के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने लिए नगर के व्यापारियो का एक प्रतिनिधि मंडल विधायक के पैतृक ग्राम केवट पिपरिया पहुंचा। तथा मझले भाई स्वर्गीय रूद्व प्रताप सिंह के चित्र पर मार्ल्यापण कर श्रद्वा सुमन अर्पित कर परम पिता परमेष्वर से दुख की इस धड़ी में परिचार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। तथा विधायक श्री सिंह से चर्चा कर ढांढस बंधाया। व्यापारियो के प्रतिनिधि मंडल में प्रिंस समैया, जयबाबू जैन,राजीव समैया, मिलन जैन, श्याम साहू, अखिलेश बजाज,संकल्प जैन, मनोज कुमार जैन गुड़ वाले, मोहन साहू आदि मौजूद रहे। ज्ञात रहे कि मृदभाषी, मिलनसार मझले भैया के निधन से क्षेत्र में दुख व्याप्त है। बड़ी संख्या में नागरिक विधायक निवास केवट पिपरिया पहुंच कर निधन पर दुख व्यक्त कर श्रद्वा सुमन अर्पित कर रहे है।

Related posts

पानी में डूबकर हुयी मृत्‍यु के प्रकरण में मृतक के वैध वारिसान को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्‍वीकृत

Ravi Sahu

विधानसभा शहपुरा की आवश्यक बैठक सम्पन्न

asmitakushwaha

खंडवा जिले के पुलिस थाना धनगांव के द्वारा अवैध सट्टा चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

Ravi Sahu

जिला रायसेन की मदिरा दुकानों का वर्ष 2024-25 की अवधि हेतु निष्पादन

Ravi Sahu

उपार्जन केन्द्र का उद्घाटन किया गया मां गौरी आजीविका स्वयं सहायता समूह बिछोली

asmitakushwaha

पिपलेश्वर महादेव मंदिर परिसर पर शिव पंचायत और शिखर कि स्थापना कर यज्ञ की पूर्णाहुति

Ravi Sahu

Leave a Comment