Sudarshan Today
मध्य प्रदेशसिलवानी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 साल बेमिसाल के उपलक्ष्य में भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने निकाली वाइक रैली।

 संवाददाता। सुदर्शन टुडे सिलवानी

सिलवानी। नगर के बजरंग चौराहे से केंद्र की मोदी सरकार के सफल 9 साल पूरे होने पर प्रदेश भर में भाजयुमो के द्वारा बाइक रैली निकाल कर नागरिको को सरकार की 9 साल की उपलब्धि से अवगत कराया जा रहा है। इसी कड़ी मै रविवार को भाजयुमो के द्वारा भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, युवा नेता दुर्गेश प्रताप सिंह राजपूत,विस्तारक ऋषव शुक्ला के नेतृत्व में नगर मे वाइक रैली निकाली गई। जो कि बजरंग चौराहा से प्रारंभ होकर गांधी चौक, पुराना बस स्टेण्ड, शिवाजी नगर, तहसील तिराहा,शनिचरा, हौली चौक, बुधवारा बाजार आदि स्थानो से गुजरती हुई।स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी कम्यूनिटी हॉल पहुंची। जहां पर समापन किया गया। समापन अवसर पर कार्यकर्ताओं को भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला व विधायक प्रतिनिधि विभोर नायक ने संबोधित किया।भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला कहां की 9 साल की मोदी सरकार तथा प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों का वर्णन कर कार्यकर्ताओ से आव्हान किया कि वह प्रत्येक बूथ पर पहुंच कर अपना बूथ, मजवूत बूथ अभियान को सफल बनावे तथा कांग्रेस की जन विरोधी नीतियो से जनता को अवगत करावे।इस मौके पर सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

मामूली विवाद के चलते बच्चों को गेद खेलने से मना करने पर वृद्ध किसान की फावड़ा मारकर हत्या बसखला में दिनदहाड़े मर्डर, वारदात से हिला पूरा गांव,

asmitakushwaha

फाग उत्सव में जमकर उड़ा अबीर गुलाल

Ravi Sahu

पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस, महापौर माधुरी पटेल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात

Ravi Sahu

पथरिया नगर के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,पथरिया में पैर पसार गंदगी के कारण जन्म ले सकतीं अनेक बिमारियाँ 

Ravi Sahu

कम्यूनिटी हॉल निर्माण एजेंसी का दावा- भवन का मात्र 10 प्रतिशत काम ही शेष।

asmitakushwaha

नव भारत फर्टिलाइजर लि.द्वारा किसानों को जैविक तकनीकी से खेती करने के लाभ बताएं

Ravi Sahu

Leave a Comment