पथरिया
शासन-प्रशासन नहीं दे रहा इस ओर ध्यान
अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन 7262 के तहसील अध्यक्ष अजय हरिया के तत्वधान में 8 सूत्रीय मांगों को लेकर पथरिया नगर परिषद में काम बंद हड़ताल का चौथे दिन रहा कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं उनका कहना है 2017 से काटी गई ईपीएफ की राशि की जानकारी खाता सहित दी जाए अन्यथा पथरिया में सफाई कार्य नहीं करेंगे दिन प्रतिदिन पथरिया नगर में गंदगी का अंबार फैलता जा रहा है चौराहों एवं रोड ऊपर कचरा के ढेर लगे हुए हैं परंतु शासन-प्रशासन कोई सुध नहीं ले रहा है यदि इसी तरह सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चलती रहे और नगर में गंदगी फैलती रही तो जल्द ही पथरिया नगर में अनेक बीमारियां उत्पन्न हो सकती हैं क्योंकि बारिश के चलते मंडियों में सब्जियों का सड़ना गलना कीचड़ में गंदगी से मच्छरों का बढ़ना पथरिया नगर के लोगों को बीमारियां की अफात ला सकता है हड़ताल में समस्त सफाई कर्मचारियों में तहसील उपाध्यक्ष रुपेश हारिया पुरुषोत्तम हारिया काशीराम हारिया वचन करोसिया अमित सहारिया मोहन हारिया रूपचंद सूरज कछुआ विपिन नितिन विशाल राकेश एवं महिला मंडल समस्त सफाई कर्मचारी उपस्थित रहें