Sudarshan Today
इंदौर

गड़रिया पाल समाज ने मनाई देवी अहिल्याबाई की जयंती,,

ईसागढ़। ईसागढ़ ब्लॉक के ईंदौर ग्राम में गड़रिया पाल समाज द्वारा लोकमाता देवी अहिल्याबाई जी की 298 वी जयंती मनाई गई।

 

 

इस मौके पर ग्राम में भव्य शोभायात्रा निकाली एवम मंचीय कार्यक्रम किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री राधेलाल बघेल,प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मनोज शर्मा ने सर्वप्रथम माता अहिल्यावाई के छाया क्षेत्र पर मायार्पण कर कार्यक्रम की शुरुवात हुई। इसके पश्चात भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज शर्मा ने अपने उधवोदन में कहा, कि न्याय की देवी माता अहिल्याबाई होल्कर मानव सेवा, समर्पण,भाईचारा,धर्म परायणता और न्याय प्रियता की प्रतिमूर्ति थीं। उनका जीवन चरित्र सभी के लिये प्रेरणादायी और अनुकरणीय है। वे ऐसी मातृ शक्ति थीं जिनका सम्मान देश ही नहीं दुनियाभर में होता है।अपने राज्यकाल में देवी अहिल्याबाई ने न्याय प्रियता की मिसाल कायम की। उन्होंने न्याय के लिये अपने पुत्र का जीवन भी दाँव पर लगा दिया था। धर्मपरायण देवी अहिल्याबाई ने काशी विश्वनाथ मंदिर की पुनर्स्थापना के साथ-साथ कई देवालय व धर्मशालाओं का निर्माण कराया। साथ ही मानव कल्याण की दिशा में तमाम ऐसे काम किए जिनकी वजह से वे लोकमाता के रूप में लोकप्रिय हुईं। मनोज शर्मा ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई ने भगवान सोमनाथ के मन्दिर का जीर्णोद्धार कराया, काशी विश्वनाथ की स्थापना की, केदारनाथ, बद्रीनाथ,रामेश्वरम, नेमिषारण्य, जगन्नाथपुरी,हिमालय से लेकर कन्याकुमारी तक कई ऐसे धार्मिक कार्य किए जिन्हें सम्पूर्ण विश्व मे उन्हें अग्रणीय कर दिया। उन्होंने कई मंदिर, घाट, किले, वावड़ी, धर्मशालाएं, सड़कें आदि भी बनबाईं। इस कार्यक्रम में पाल समाज के सैकड़ों लोग सम्मिलित हुए।इस मौके पर रामनाथ बघेल प्रदेश सचिव, परमाल पाल,लखन पाल,दीवान सिंह सहित पाल-गडरिया समाज के लोग उपस्थित रहे, मंच संचालन हरभजन बघेल, जितेंद्र पाल ने किया।

Related posts

*ग्लैमर और संस्कृति की खुशबू इंदौर में बिखेरेगा रमता रास डांडिया नाईट 2022

Ravi Sahu

*_रामायण महा ग्रंथ के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जयंती महोत्सव शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा 9 अक्टूबर 2022 को इंदौर महानगर में मनाया गया!

manishtathore

पांच लाख पेतालिस हजार का बोनस वितरण। देपालपुर क्षेत्र की मूरखेड़ा दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति में बोनस वितरण समारोह का आयोजन किया गया

Ravi Sahu

Leave a Comment