Sudarshan Today
इंदौर

*_रामायण महा ग्रंथ के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जयंती महोत्सव शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा 9 अक्टूबर 2022 को इंदौर महानगर में मनाया गया!

*_रामायण महा ग्रंथ के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जयंती महोत्सव शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा 9 अक्टूबर 2022 को इंदौर महानगर में मनाया गया!_*

 

बैतूल/मनीष राठौर


*9 अक्टूबर 2022 शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह का आयोजन इंदौर नगर में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में इंदौर नगर विधायक क्षेत्र क्रमांक 2 के माननीय श्री रमेश जी मेंदोला उपस्थित रहे और साथ ही नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी मध्य प्रदेश श्री कोमल सिंह जी नरवरिया, नमो नमो मोर्चा भारत के इंदौर नगर अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा एवं भारतीय मजदूर संघ जिला अध्यक्ष श्री सुरेश जी लाहौरे उपस्थित रहे ।*
*कार्यक्रम की शुरुआत में महर्षि वाल्मीकि जी की आरती की गई एवं उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन सभी भारतीयों के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं जो की एक नई दिशा और नव ऊर्जा प्रदान करता है। एक डाकू से महर्षि बनने का सफर प्रभु श्री राम के प्रति उनकी अनन्य भक्ति के परिणाम स्वरुप ही सफल हो पाया है और विश्व में उनका भक्तिमय जीवन अनंत काल तक भारतीयों के मस्तिष्क में उनके प्रति श्रद्धा और भक्ति के रूप में व्यक्त होता रहेगा।*
*इस अवसर पर मजदूरों को नगर विधायक इंदौर श्री रमेश जी मेंदोला द्वारा मजदूरों को पुरस्कार वितरण भी किया गया। इंदौर नगर के सभी आमजन की उपस्थिति में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।*

Related posts

गड़रिया पाल समाज ने मनाई देवी अहिल्याबाई की जयंती,,

Ravi Sahu

पांच लाख पेतालिस हजार का बोनस वितरण। देपालपुर क्षेत्र की मूरखेड़ा दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति में बोनस वितरण समारोह का आयोजन किया गया

Ravi Sahu

*ग्लैमर और संस्कृति की खुशबू इंदौर में बिखेरेगा रमता रास डांडिया नाईट 2022

Ravi Sahu

Leave a Comment