Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

भ्रमण कर छात्र-छात्राओं नें जाना पर्यावरण का महत्व

मंडला से सुदर्शन टुडे न्यूज जिला ब्यूरो चीफ हीरा सिंह उइके की रिपोर्ट

मंडला:- वन परिक्षेत्र मण्डला अंतर्गत ईको सेटर कटरा में म.प्र. ईको पर्यटन विकास बोर्ड एवं म.प्र. शासन वन विभाग तत्वाधान में दो दिवसीय अनुभूति कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रथम दिवस में रानी अंवतीबाई उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय एवं द्वितीय दिवस शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा नियत किये गए मास्टर टेªनरों द्वारा वन एवं पर्यावरण के विषय में वन भ्रमण के दौरान छात्र- छात्राओं को जानकारियों दी गई। वनभ्रमण के पश्चात छात्र- छात्राओं के बीच पर्यावरण से संबंधित चित्रकला, निबंध लेखन एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता उपरांत विजेता प्रतिभागिया को पुरस्कार वितरण किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान मास्टर ट्रेनर  अब्दुल सत्तार खान (से.नि.पवनपाल), सुनील कुमार बर्वे (से.नि शिक्षक) के द्वारा छात्र- छात्राओं को पर्यावरण के महत्व से अवगत कराया गया एवं उनके जिज्ञासू प्रश्नों के समाधान पूर्वक उत्तर दिये गये।

Related posts

शिवपुरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही 10 क्विंटल 5 किलो गांजा ले जाते एक ट्रक को पकड़ कर 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार 

asmitakushwaha

अहिंसा परमो धर्मों का संदेश जन जन तक पहुंचाया 

Ravi Sahu

शासकीय महाविद्यालय अमरपुर में जिला स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

Ravi Sahu

जिला मुख्यालय में दूषित पानी परोस रहा नगर परिषद ?

Ravi Sahu

सामान्य प्रेक्षक ने किया कम्पलेंट सेल का निरीक्षण

Ravi Sahu

आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन के दौरान शांति व्यवस्था की माकूल व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं – कमिश्नर

Ravi Sahu

Leave a Comment