Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

जय महेश के नारो से गुंजायमान हुआ कांटाफोड माहेश्वरी समाज ने किए विभिन्न आयोजन 

सुनील शर्मा सुदर्शन टुडे:-

कांटाफोड मे महेश नवमी के अवसर पर माहेश्वरी समाजजनों द्वारा दो दिवसीय पर्व मनाया गया। जानकारी देते समाज जनो ने बताया की माहेश्वरी समाज के द्वारा दो दिवसीय पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरूगोविन्द संस्कृत विद्यालय मे पंडित नारायण शास्त्री के सानिध्य मे भगवान महेश का रूद्र अभिषेक कर ब्राहम्णों से आशीर्वाद लेकर की गई। दो दिनी आयोजन मे महेश वंदना , लक्की ड्रा , चेयर रेस , लेमन रेस , पोस्टर मेकिंग आदि आयोजन किए गए। शाम को समाजजनों की उपस्थिति मे भगवान महेश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नजरपुरा स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो पर निकाली गई। शोभायात्रा का नगर परिषद अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पार्षदो महांकाल भक्त मंडल के निर्मल पुरोहित अभिषेक जोशी द्वारा कमलेश शर्मा विष्णु मालवीया सत्यनारायण होलानी दुर्गावाहिनी राठौर समाज गुरूसिंध सभा एवं गिरधर बियाणी परिवार सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत किया गया। शोभायात्रा मे बग्गी पर भगवान की झांकी सुसज्जित की गई। शोभायात्रा यात्रा के दौरान भगवान ऋणमुक्तेश्वर की आरती की गई। सोमवार रात्रि मे नगर जय महेश के नारो से गुंजायमान रहा कार्यक्रम में सभी समाज जन उपस्थित थे

Related posts

संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटकी मिली युवती

Ravi Sahu

उन्नाव में आगरा के युवक का सड़क किनारे मिला शव, ईंट से हत्या करने की जताई जा रही आशंका 

Ravi Sahu

थाना टाण्डा पुलिस द्वारा अवैध अंग्रेजी व देसी शराब सहित तुफान जीप की जप्त

Ravi Sahu

बाल विवाह मुक्त अभियान सुरक्षित बचपन, नशामुक्ति अभियान सफल बने- पटैल

Ravi Sahu

जिले में बिरसा मुंडा जयंती मनाई गई, 7 जनजातीय जनपदों में हुए कार्यक्रम

Ravi Sahu

पुलिस अधीक्षक उमरिया के निर्देशन में पुलिस बल एवं एसपीओ को दिया गया चुनाव संबंधी प्रशिक्षण

asmitakushwaha

Leave a Comment