Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

गौ संरक्षण के लिए गौ सेवकों की अनूठी पहल

सुदर्शन टुडे जिला ब्यूरो विदिशा रिमशा खान

सिरोंज के लोगों ने गौ माता का पहला जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने गौमाता के बछड़े का पूजन कर रोली चावल से गौ माता का माल्यार्पण कर केक काटा। इस अनूठे कार्यक्रम की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही लोग अपने बच्चों का जन्मदिन तो बड़े धूमधाम से मनाते हैं। लेकिन यह पहला अवसर होगा कि गाय माता के बछड़े का पहला जन्म दिन नए प्रकार से मनाकर गोवंश संरक्षण की नई पहल की गई। इस दौरान सुधीर शर्मा ने बछड़े का रोली और अक्षत से पूजन किया। इसके बाद केक काटकर जन्म दिन सेलिब्रेट किया गया। इतना ही नहीं बछड़े को बच्चों की तरह जन्म दिन की टोपी भी पहनाई गई। लोगों का कहना है कि इस प्रकार के आयोजनों से लोगों के बीच गौमाता के प्रति दया व प्रेम की भावना जागृत होगी। कहा गया कि हमें अपने बच्चों की तरह गौवंश की सेवा करनी होगी।
गाय में है समस्त देवी-देवताओं का निवास
भारतीय समाज में गाय को गौमाता कहा जाता है। उसके शरीर में समस्त देवी-देवता और तीर्थ निवास करते है। गाय के गोबर में श्रीलक्ष्मी और गौमूत्र में श्री गंगा जी का वास है। इन सब मान्यताओं के बावजूद भी हमारे देश में गाय की स्थिति किसी से छुपी नहीं है। गाय के प्रति हमारा पूज्यभाव तो है, लेकिन प्रियभाव नहीं है। गौपालन शास्त्रीय तरीके से नहीं हो रहा है। वेदों में स्पष्ट लिखा है कि गौ रुद्रों की माता और वसुओं की पुत्री है। जो पुण्य अश्वमेध् या अनेक यज्ञों को करने से मिलता है, वह पुण्य मात्र गौ माता की सेवा करने से ही प्राप्त हो जाता है।

Related posts

सामाजिक स्थान पर जुआ खेलते तीन गिरफ्तार

Ravi Sahu

तहसील विधिक सेवा समिति तहसील न्यायालय पथरिया द्वारा किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन

Ravi Sahu

सौंधिया समाज की मातृशक्तियो का ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन रखने के लिए टोली बैठक सम्पन्नo

Ravi Sahu

राजपुर की प्राइम अकैडमी स्कूल में स्पोर्ट्स मीट का किया कार्यक्रम अथिति रहे शामिल

Ravi Sahu

मिशन अंकुर अभियान के तहत चल रहा प्रशिक्षण शिक्षक हो रहे प्रशिक्षित बताया अपना अनुभव

Ravi Sahu

महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व पार्षद नीलू दुबे भारत जोड़ो यात्रा में सम्मिलित हुई।

Ravi Sahu

Leave a Comment