Sudarshan Today
BURAHANPUR

भाजपा शाहपुर मंडल की बैठक आयोजित

आर्यन शेख़ अय्यूब ब्यूरो

– बूथ विजय संकल्प और महा जनसंपर्क अभियान को लेकर दिया मार्गदर्शन
बुरहानपुर। सोमवार को शाहपुर मंडल में बूथ विजय संकल्प एवं आगामी 30 मई से 30 जून तक चलने वाले महाजनसंपर्क अभियान अंतर्गत बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन एवं भारत माता, पितृ पुरुष श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर माल्यार्पण से हुआ।
बैठक में पूर्णकालीन प्रभारी संजय बिरला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब कार्यकर्ताओं का कार्य व्यवहार ही हमारे संगठन एवं जनप्रतिनिधियों के कार्य-व्यवहार को प्रदर्शित करता है। आज हमारे प्रयासों की बदौलत ही हमारी अंत्योदय की अवधारणा पूर्ण होती दिख रही है। केंद्र और राज्य सरकार की सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाएं हैं, जिनसे हर व्यक्ति कहीं न कहीं लाभान्वित है। मोदी सरकार के 9 साल पूर्ण होने पर महा जनसंपर्क अभियान के दौरान विभिन्न आयोजन होंगे। हमें पूरी निष्ठा के साथ सफल बनाना है।
जिला महामंत्री लक्ष्मण महाजन ने कहा भाजपा सरकार की योजनाओं के लाभ‌ को जन जन तक‌ पहुंचाने का कार्य करें। साथ ही कांग्रेस सरकार की नाकामियों को भी जनता के समक्ष हमें रखना है।
बैठक को जिला उपाध्यक्ष योगेश्वर पाटील, जिला मंत्री नितिन महाजन आदि ने संबोधित किया। इस दौरान मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री प्रवीण शहाणे, मंडल अध्यक्ष विक्रमसिंह चौहान, वरिष्ठ कार्यकर्त्ता श्रुति मुजुदार, युवराज महाजन एवं मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप पाटील, विनोद पाटील एवं दोनो शक्ति केंद्र के बूथ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

गर्मी के मौसम को देखते हुए मतदान केन्द्रों पर शीतल पेयजल, छाया की व्यवस्था रखी जायें

Ravi Sahu

नशे का व्यापार मानवता के प्रति अक्षम्य अपराध है – डॉ मनोज अग्रवाल सरस्वती शिशु मंदिर में नशामुक्ति जागरूकता का हुआ आयोजन

Ravi Sahu

आगामी चुनाव के दृष्टिगत जिले में प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों के संबंध में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की हुई समन्वय बैठक

Ravi Sahu

नगर निगम एंव पुलिस प्रशासन ने बस स्टेंड के पास 07 अवैध दुकानो पर कार्यवाही कर हटाया अतिक्रमण |

Ravi Sahu

भाजपा यौन शोषण करने वाले नेताओं की स्टार प्रचारक_कांग्रेस जिलाध्यक्ष रिंकू टाक 

Ravi Sahu

गणगौर उत्सव धुधाम से मनाया गया

Ravi Sahu

Leave a Comment