Sudarshan Today
SAJAPUR

– बेरछा पुलिस ने वारंटी से 14 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया

स्थाई वारंटी गिरफ्तार
फोटो – 08 एसजेआर- 01 (केप्शन: पुलिस गिरफ्त में आरोपी।)
शाजापुर। जिले के बेरछा में पुलिस ने एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर उसके पास से दो बैगों में रखा 14 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत 1 लाख 50 हजार रुपए है।
एसडीओपी बेरछा भविष्य भास्कर ने बताया कि लंबे समय से स्थाई वारंटी उमेश पिता अन्नूलाल उपाध्याय निवासी मोहन बड़ोदिया पहले से ही नशे के कारोबार से जुड़ा हुआ है और इसके खिलाफ बेरछा थाने में ही मामला दर्ज था। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। साइबर सेल को उसके बेरछा आने की जानकारी लगी। आरोपी की लोकेशन रेलवे स्टेशन मिलने पर बेरछा पुलिस और सायबर टीम वहां पहुंची। आरोपी भगत की कोठी ट्रेन से उतरकर स्टेशन के बाहर आने लगा और वहां पुलिस देखकर भाग गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तलाशा गया तो वह एक खंडहर में बैठा हुआ था। पुलिस ने आरोपी के पास से दो बैग बरामद किए, जिनमें 14 किलो 500 ग्राम गांजा रखा हुआ मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

Related posts

जिला शिक्षा अधिकारी ने किया स्मार्ट क्लास का अनावरण

Ravi Sahu

नव नियुक्त जिलाध्यक्ष का किया भव्य स्वागत

Ravi Sahu

भाजपा महिला मोर्चा का लाड़ली लक्ष्मी सम्मेलन आयोजित

Ravi Sahu

जिला शिक्षा अधिकारी ने किया स्मार्ट क्लास का अनावरण

Ravi Sahu

नहीं रूकेगा जैन मंदिर का निर्माण, रोक लगाने की मांग करने वालों को बड़ा झटका

Ravi Sahu

स्व.श्री महेश जी भावसार की स्मृति में किया जा रहा कैंसर रोग निदान तथा बचाव के लिए जन जागृति शिविर

Ravi Sahu

Leave a Comment