49 जोड़ें समाज के एक जोड़ा ब्राह्मण समाज का ने लिए सांथ फेरे सांथ रहने की खाई कसम
मुकेश यादव तलेन
तलेन — शुक्रवार को श्री कृष्ण यादव धर्मशाला ग्राम लाटा हेड़ी मैं यादव अहीर समाज का 21 वां सामूहिक विवाह सम्मेलन हर्षोल्लास के सांथ संपन्न हुआ। 49 जोड़े यादव समाज के एक जोड़ा निशुल्क ब्राह्मण समाज ने एक दूसरे के सांथ-सांथ रहने की कसम खाई विवाह स्थल पर विवाह सम्मेलन समिति द्वारा गृहस्ती का सामान दिया गया। विधि-विधान से एक दूसरे को विवाह के बंधन में बांधा गया। विवाह स्थल पर प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी स्वर्गीय बने सिंह यादव पटेल,स्वर्गीय मेवा बाई यादव, स्वर्गी मनोहर सिंह यादव की स्मृति में लाल सिंह यादव निवासी रिठानी द्वारा ठंडे पानी की व्यवस्था की गई। नारायण सिंह यादव पटेल परिवार एवं नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा निशुल्क चाय की व्यवस्था की गई। विवाह सम्मेलन को संपन्न बनाने के लिए समाज जनों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।