Sudarshan Today
MANDLA

हम फाउण्डेशन भारत ‘समवेत’ सम्मेलन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

संगठन समर्पित कार्यकर्ताओं से बनता है उनका सम्मान जरूरी है:- एड. निशिकांत चौधरी

सुदर्शन टुडे न्यूज जिला ब्यूरो चीफ हीरा सिंह उइके की रिपोर्ट

मंडला:- हम फाउंडेशन भारत संस्था द्वारा प्रथम राष्ट्रीय परिषद “समवेत” सम्मेलन 2023 कार्यक्रम जबलपुर संस्कृति थिएटर नेपियर टाउन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद एवं माता सरस्वती को माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। हम फाउण्डेशन राष्ट्रीय परिषद सम्मेलन में स्मारिका “समवेत” का विमोचन हुआ। विवेकानंद को जानो प्रश्न प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया गया । ततपश्चात समस्त मंचासीन अतिथियों द्वारा उद्बोधन प्रस्तुत किया गया साथ ही राष्ट्रीय सम्मेलन कार्यक्रम में प्रान्त और जिले से पधारे हम फाउंडेशन के समस्त पदाधिकारियों को अपने-अपने कार्य क्षेत्र में सम्मान पत्र और शील्ड भेंट कर सम्मानित किया गया। महिष महिषी पद्मश्री से सम्मानित जबलपुर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एम.सी. डाबर द्वारा मण्डला जिले से उत्कृष्ट कार्य करने पर सर्वश्रेष्ठ कार्यकर्ता ऑफ द ईयर राजेश मिश्रा को सम्मानित किया गया। साथ ही मण्डला जिले से सम्मलित हुए संस्था के समस्त पदाधिकारियों अखिलेश सोनी, रंजीत कछवाहा, बी के राय, दीनदयाल कुम्हरे, अशोक नाविक, पुहुप सिंह भारत, श्रीकांत कछवाहा, महिला टीम से नाहिद तब्बसुम, पूजा ज्योतिषी, सरिता गौर, ममता बघेल को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सांध्यकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों द्वारा नाट्य, गीत, नृत्य, मिमिक्री प्रस्तुत की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. निशिकांत चौधरी के द्वारा शानदार गीत की प्रस्तुति दी गई। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा संगठन समर्पित कार्यकर्ताओं से बनता है इसीलिए उनका सम्मान जरूरी है मुझे गर्व है सभी कार्यकर्ताओं पर जिन्होंने इतने कम समय में हम फाउंडेशन संस्था को ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। बहुत छोटे स्तर पर इस संस्था की शुरुआत हुई थी और आज पूरे भारत देश में एवं विदेश में भी हम फाउंडेशन संस्था अपना परचम लहरा रही है। प्रदेश अध्यक्ष के.पी. राही ने अपने उद्बोधन में कहा कि संस्था हमेशा से भारतीय संस्कृति को उच्च स्तर पर ले जाने का कार्य कर रही है संस्था का उद्देश्य भारतीय संस्कृति को देश विदेश तक फैलाना है। महिला सशक्तीकरण विषय पर आयोजित पंचम सत्र में ब्रह्मश्री बाबरा मिशन के अंतर्गत कैंसर के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विराट हॉस्पिटल की संचालक साध्वी पूज्य ज्ञानेश्वरी दीदी ने मार्गदर्शन दिया। अंतिम समापन सत्र में संगठन के विषय मे चर्चा की गई जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ शालीन ढिंगरा द्वारा संगठन के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। द्वितीय दिवस का सत्रारंभ राष्ट्रीय प्रकल्प “दो मिनिट राष्ट्र के नाम राष्ट्रगान का करे सम्मान” के आयोजन से हुआ। कार्यक्रम के समापन पर मण्डला जिले की कार्यकर्ता चाँदनी सिरश्याम को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, 2 मिनट का मौन धारण किया गया ।
ये रहे उपस्थित –
डॉ विद्याधर मातेले, डॉ शालीन ढींगरा, संतोष मोरघडे, डॉ जगदीश मलिगी, डॉ अनूप तिवारी, डॉ सुनीत पुरोहित, न्यायमूर्ति एच पी सिंह, किशोर अग्रवाल, एस के भार्गव, डॉ आर एस शर्मा, बलदीप सिंह मैनी, के पी राही, इकबाल अली, दिनेश शुक्ला, अशोक सकरडे सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related posts

35वी वाहिनी विसबल मंडला में चलाया गया विशेष सफाई अभियान

Ravi Sahu

मंडला मिलेट फूड फेस्टिवल में सजी स्थानीय उत्पादों की श्रृंखला

Ravi Sahu

शहरी आशाओं का आयुष्मान भवः प्रशिक्षण संपन्न

Ravi Sahu

थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब ठिकानों पर दबिश देकर 55 लीटर शराब किया जब्त

Ravi Sahu

मंडला लोकसभा प्रत्याशी ओमकार सिंह मरकाम के समर्थन में चुनाव प्रचार प्रसार निरंतर जारी

Ravi Sahu

महिला कांग्रेस ने किया सांसद बंगले का घेराव

Ravi Sahu

Leave a Comment