Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

नर्स की गोली मारकर हत्या, वार्ड ब्वाय ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर

आक्रोशित नर्सों ने दी हड़ताल की चेतावनी

मंडला से सुदर्शन टुडे न्यूज जिला ब्यूरो चीफ हीरा सिंह उइके की रिपोर्ट

मंडला -भिंड जिला अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने अस्पताल की स्टाफ नर्स नेहा चंदेल के सिर में गोली मार दी। घटना में नर्स की मौके पर ही मौत हो गई। नेहा चंदेल मंडला जिले ग्राम गोकुलथाना नैनपुर की रहने वाली थी। आरोपी रितेश शाक्य अस्पताल में ही वार्ड बॉय है। घटना के बाद आरोपी ने सरेंडर कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल कट्‌टा भी बरामद कर लिया है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। आशंका है कि एक तरफा प्यार में वार्ड बॉय ने इस वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक नेहा चंदेल (24) ने 2018 में बतौर स्टोर इंचार्ज जॉइन किया था। वह हाउसिंग कॉलोनी में किराए से रह रही थी। गुरुवार शाम भी वह रोजाना की तरह स्टोर में थी। इसी दौरान एक युवक आया और उसे गोली मार दी। उसके दायीं कनपटी पर गोली मारी गई है। शाम करीब 6:15 बजे अस्पताल का ही कर्मचारी स्टोर में गया, तब घटना का खुलासा हुआ। उसने बाकी स्टाफ को जानकारी दी। घटना के बाद यहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को भी सूचना दी गई।

सीसीटीवी फुटेज जांच रही पुलिस

जिस स्टोर में हत्या की वारदात हुई वो जिला अस्पताल में अंदर की ओर है। वहां कम लोग ही आते-जाते हैं। सामान भी रखा रहता है। यही कारण है कि किसी को वारदात का पता नहीं चल पाया। मौके पर सीसीटीवी भी लगा है। इसकी भी जांच की जा रही है।

प्रेम- प्रसंग ही मान रही पुलिस

पुलिस का कहना है कि फिलहाल प्रेम प्रसंग को लेकर जांच की जा रही है। आरोपी से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि एक तरफा प्रेम के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। वारदात के करीब एक घंटे बाद अस्पताल का वार्ड बॉय रितेश शाक्य ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। रितेश नर्स से 5 साल बड़ा है।

फरवरी में होने वाली थी शादी

पुलिस के मुताबिक नेहा की इसी महीने फरवरी में शादी होने वाली थी। किन्हीं कारणों से स्थगित हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से मोबाइल भी जप्त किया है।

घटना के बाद नर्सों में आक्रोश

वारदात के बाद अस्पताल में तनावपूर्ण माहौल हो गया सभी नर्सें आक्रोशित होकर बाहर आ गई। उनका कहना था कि इस तरह असुरक्षित माहौल में वो काम नहीं करेंगी। नर्सों का कहना है कि प्रदेश स्तर पर बात करके घटना के विरोध में हड़ताल करने की दी चेतावनी।

Related posts

जिला पंचायत सीईओ श्री भार्गव ने नंबर एक स्कूल में बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

Ravi Sahu

स्पोर्ट मीट 2022-23 का हुआ शुभारंभ

Ravi Sahu

दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ अल्प संख्यक विकास कमेटी ने राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन।

Ravi Sahu

ताप्ती मेगा रिचार्ज योजना हेतु पीएम नरेन्द्र मोदी को पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने लिखा पत्र

Ravi Sahu

न.प. अध्यक्ष मीना यादव ने शहर के विकास के लिए मुख्यमंत्री को मांग पत्र सोपा

Ravi Sahu

सभी मित्रों ने विक्की प्रजापति को शुभकामनाएं प्रेषित की

Ravi Sahu

Leave a Comment