जिला ब्यूरो राहुल गुप्ता दमोह
दमोह- भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भरत यादव, दीनदयाल मंडल अध्यक्ष कृष्णा राज की अनुशंसा पर युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष राजुल चैरहा ने फुटेरा वार्ड नंबर 2 से वार्ड अध्यक्ष शिवा ठाकुर एवं फुटेरा वार्ड नंबर 4 से शिवम् पाठक की घोषणा की। फुटेरा वार्ड नंबर 4 से भारतीय जनता पार्टी से पार्षद नरेंद्र सिंह चंदेल, मनीष शर्मा पार्षद, कमल कांत शर्मा, दिनेश शर्मा, दीनदयाल मंडल महामंत्री पवन चंदेल, आनंद ठाकुर, युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष सूरज नामदेव, रोहन जैन ने नवनियुक्त वार्ड अध्यक्षों को अपनी बधाई शुभकामनाएँ दी और विश्वास जताया कि आप पार्टी संगठन की विचारधारा रीति नीति को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।