जिला ब्यूरो राहुल गुप्ता दमोह
दमोह। भारतीय जनता पार्टी दीनदयाल नगर मंडल के फुटेरा वार्ड नंबर 4 में 5 फरवरी 2023 को संत शिरोमणि श्री रविदास जयंती समारोह मनाया गयज्ञं पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह चंदेल ने संत शिरोमणि रविदास को नमन करते हुए कहा कि संत शिरोमणि रविदास समयानुपालन की प्रवृति तथा मधुर व्यवहार के कारण उनके सम्पर्क में आने वाले लोग भी बहुत प्रसन्न रहते थे। प्रारम्भ से ही रविदास जी बहुत परोपकारी तथा दयालु थे और दूसरों की सहायता करना उनका स्वभाव बन गया था। साधु-सन्तों की सहायता करने में उनको विशेष आनन्द मिलता था। जिसमें दीनदयाल नगर मंडल अध्यक्ष कृष्णा राज, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष ठाकुर नरेंद्र सिंह चंदेल, वार्ड अध्यक्ष कपिल बिदौल्या, भाजपा नगर महामंत्री पवन सिंह चंदेल, आनंद सिंह ठाकुर, गौरव, नरेश रजक, लोकेश ठाकुर, प्रवेंद्र सिंह रिंकू भैया, रविराज, लोकेश सिंह और वार्ड वासी उपस्थित रहे। संत शिरोमणि रविदास के विचारों पर ठाकुर नरेंद्र सिंह चंदेल द्वारा सभी का मार्गदर्शन किया गया।