Sudarshan Today
baitul

कमलनाथ की सरकार या कांग्रेस की सरकार? चर्चा का विषय बना कांग्रेस का होर्डिंगहार्डिंग में कमलनाथ को किया भावी मुख्यमंत्री घोषित*

 

नया साल नई सरकार मीठे का अंधकार आ रही है कमल सरकार

सुदर्शन टुडे समाचार जिला ब्यूरो चीफ रामेशवर लक्षणे बैतूल

बैतूल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को अभी 10 महीने बाकी है। लेकिन अभी से ही सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा और प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने नई सरकार बनाने के लिए राजनैतिक समीकरण बनाना शुरू कर दिए हैं। भाजपा जहां लंबे समय से संगठन को प्राथमिकता देते हुए बूथ स्तर तक तैयारी कर रही है। वहीं कांग्रेस अभी सोशल मीडिया से लेकर बैठकों की शुरूवात में लग गई है।

गत दिनों बैतूल शहर में एक होर्डिंग देखा गया है जिसमें यह उल्लेखित है कि छंटेगा अब अंधकार आ रही है कमलनाथ सरकार। और इसी होर्डिंग में कमलनाथ की फोटो के नीचे उन्हें भावी मुख्यमंत्री बताया गया है। इस होर्डिंग में यह उल्लेखित नहीं है कि यह घोषणा प्रदेश कांग्रेस ने करी है, जिला कांग्रेस ने करी है या कांग्रेस विधायक ने करी है।

संगठन की जगह व्यक्ति पूजा में ज्यादा विश्वास करती है कांग्रेस

कांग्रेस की खासियत यह है कि वह संगठन से अधिक व्यक्ति पूजा में विश्वास करती है इसलिए कांग्रेस के अधिकांश कार्यक्रमों में कांग्रेस जिंदाबाद की जगह कभी राहुल गांधी जिंदाबाद, कभी सोनिया गांधी जिंदाबाद तो कभी जय-जय कमलनाथ के नारे सुनाई देते हैं। इस बार भी ऐसा ही अभी से दिखाई देना शुरू हो गया है। प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस में अभी से कमलनाथ की ब्रांडिंग शुरू हो गई है। और ऐसा लग रहा है कि अगला विधानसभा चुनाव कांग्रेस नहीं कमलनाथ लड़ेंगे।

कांग्रेसियों में उत्साह बढ़ाने का प्रयास

कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में यह माहौल बनाने का प्रयास शुरू किया है कि भाजपा की स्थिति प्रदेश में खराब हो गई है और एक बार फिर कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार बनना तय है। और यह माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है कि आम मतदाता में कांग्रेस के प्रति विश्वास बढ़े। और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी उत्साह की वृद्धि हो। वैसे भी कांग्रेस के सबसे बड़े नेता राहुल गांधी ने गत दिनों पत्रकार वार्ता में यह घोषणा कर दी थी कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है और भाजपा का सूपड़ा साफ होने वाला है। और आप पत्रकार यह लिख लें। इसी तरह से केजरीवाल ने गुजरात के चुनाव के समय यह घोषणा की थी कि मैं लिख कर दे रहा हूं कि गुजरात में आप की सरकार बनेगी यह बात अलग है कि वहां पर आप पार्टी को 182 में मात्र 5 सीट मिली थी।

होर्डिंग में गायब दिखे कांग्रेस के दिग्गज नेता

कांग्रेस की यह परंपरा रही है कि उनके हर होर्डिंग में फोटो की शुरूवात सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकाअर्जुन खरगे के साथ मध्यप्रदेश के प्रमुख कांग्रेस नेता एवं राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह का फोटो अवश्य रहता है। लेकिन इस बार जो होर्डिंग लगा है उसमें सिर्फ कमलनाथ को हाईलाइट किया है और इन सब राष्ट्रीय नेताओं की फोटो गायब है। इससे यह संकेत मिल रहा है कि कांग्रेस 2023 के विधानसभा चुनाव में सिर्फ कमलनाथ को प्रमुख चेहरे के रूप में पेश करेगी।

Related posts

मेघनाथ मेले में मतदाता जागरूकता रैली निकाली यूथ आइकॉन अभिलाषा बाथरी ने मतदान के लिए दिलाई शपथ

Ravi Sahu

सदर बाजार में फिर मोबाइल चोरी, पुलिस की नाकामी उजागर

Ravi Sahu

जिला पंचायत सीईओ को क्षेत्रीय समस्याओं से कराया अवगत

Ravi Sahu

महू में हुएं आदिवासी हत्या काण्ड की CBI जांच व ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसलों का मुआवजा दिलवाने को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

rameshwarlakshne

जिले में दो कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की चुनावी रणनीति है जिसे गुटबाजी ना समझे मिडिया प्रभारी श्री गुप्ता

Ravi Sahu

पेसा एक्ट के तहत चौपाल बैठक समितियो का प्रशिक्षण मातृसहयोगिनी तदर्थ समिति

Ravi Sahu

Leave a Comment