Sudarshan Today
baitul

सावित्री बाई फुले प्रथम महिला शिक्षिका एवं समाज सुधारक: शीला वराठे

 

सुदर्शन टुडे समाचार जिला ब्यूरो चीफ रामेशवर लक्षणे बैतूल

बैतूल। सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कालापाठा में देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का आरंभ सावित्री बाई फुले के छाया चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। इस मौके पर संस्था की प्राचार्य श्रीमती शीला वराठे ने कहा कि सावित्री बाई फुले ने समाज का तिरस्कार सहन करते हुए प्रथम बालिका शिक्षा हेतु विद्यालय प्रारंभ किया। उस समय उन्होंने कहा था कि माता ही यदि हो अज्ञानी तो बच्चें कैसे महान बनेंगे। विद्यालय के शिक्षक गोविंद सिंह राजपूत एवम् श्रीमती संगीता गंगारे ने सावित्री बाई फुले के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन के जीवन के कई प्रेरक प्रसंग सुनाए। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती कीर्ति साहू का जन्मदिन भी मनाया गया। बच्चों ने मनमोहक झांकी प्रस्तुत करते हुए सावित्री बाई फुले का वेश धारण किया जो आकर्षण का केन्द्र रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद थे।

Related posts

हर वर्ग का आर्शीवाद मोदी जी के साथ – पंकज जोशी भाजपा लोकसभा चुनाव कोर ग्रुप की बैठक संपन्न

Ravi Sahu

करप्शन की दुकान चलाती है कांग्रेस – बाबा माकोडे बैतूल नगर मंडल ने फूका भ्रष्ट्रार का पूतला

Ravi Sahu

जनपद पंचायत शाहपुर सीईओ फिरदोस शाह द्वारा एक पत्रकार से बदसलूकी, : कवरेज कर रहे पत्रकार का मोबाइल छीनकर तोड़ा,।

Ravi Sahu

एकल अभियान के तहत आचार्यों का संच मासिक अभ्यास वर्ग संपन्न

Ravi Sahu

सचिव सरपंच एवं इंजीनियर की बंदर बाट से लाखों की सीसी सड़क चडी घटिया निर्माण की भेट

Ravi Sahu

शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अनुपस्थित मिले नर्स, फार्मासिस्ट और एएनएम को कारण बताओ नोटिस जारी

Ravi Sahu

Leave a Comment