Sudarshan Today
DAMOH

आवासहीनों को भूमि का मालिक बनायेगी प्रदेश सरकार : गोविंद सिंह राजपूत

जिला ब्यूरो राहुल गुप्ता दमोह

टीकमगढ़ से आज होगा मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना का शुभारंभ

प्रदेश की जनता के सर्वांगीण विकास में जुटी राज्य की शिवराज सिंह चौहान सरकार नये साल में आवासहीनों हो एक बड़ा तोहफा देने जा रही है। जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 4 जनवरी को टीकमगढ़ से करेंगे। इस योजना के तहत 2023 तक सभी आवासहीनों को उनके खुद के घर का सपना सरकार साकार करेगी।
उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ऐसे लोगों को भी भू-खण्ड उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाया है जिनके पास खुद का आवास नहीं है। ऐसे आवासहीनों को मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के तहत भू-खण्ड का पट्टा प्रदान किया जायेगा । राजस्व मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि राजस्व विभाग द्वारा पूरे मध्यप्रदेश में आज की स्थिति में 87 हजार 603 भूमिस्वामी अधिकार पत्र तैयार कर लिए गए हैं। जबकि पूरे प्रदेश में 1 लाख 28 हजार 160 पात्र परिवार चिन्हित किये गए हैं। श्री राजपूत ने बताया कि टीकमगढ़ जिले में 10 हजार 878 भूमिस्वामी अधिकार पत्र तैयार किये गए हैं जबकि कुल 11 हजार 137 पात्र परिवार चिन्हित किये गए हैं। श्री राजपूत ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि जब वह टीकमगढ़ गये थे तो वहां पर लोगों ने जानकारी दी थी कि रहने के लिए आवास नहीं है, तब मुख्यमंत्री जी ने तय किया था कि प्रदेश में जिनके पास रहने के लिए आवासीय भू-खण्ड नहीं है, उन जरूरतमंदो को भू-खण्ड उपलब्ध कराने का कार्य प्रदेश की सरकार करेगी । श्री राजपूत ने बताया कि मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के तहत प्रदेश में अब कोई बिना आवास के नहीं रहेगा।

Related posts

मात्र सात दिन की आयु मे भगवान श्रीकृष्ण ने किया था पूतना का बध – आचार्य पंडित रवि शास्त्री महाराज

Ravi Sahu

20 दिनों बाद भी नही बदला गया घटेरा का बिजली  ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने अधेरे में मनाई दीपावली

Ravi Sahu

राष्ट्रभाषा छात्र प्रतिभा प्रोत्साहन प्रतियोगिताएं पुरस्कार वितरण संपन्न हुई

Ravi Sahu

घुटकुआं रपटा का ऊंचाई बढ़ाकर नहीं हो पाया निर्माण विकास यात्रा मे क्षेत्रीय लोग विधायक को देंगे ज्ञापन

Ravi Sahu

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत महापुराण का शुभारंभ 

Ravi Sahu

जबेरा छात्रावास मे मनाया गया वार्षिक उत्सव , विदाई समारोह में नृत्य संगीत और देशभक्ति गीतों ने मन मोहा

Ravi Sahu

Leave a Comment