Sudarshan Today
rajgarh

म.प्र संविदा कर्मचारी महासंघ ने दिया समर्थनदो सूत्रीय मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल 20वें दिन भी जारी

सुदर्शन टुडे राजगढ़

राजगढ़। मंगलवार को संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल को म.प्र संविदा कर्मचारी महासंघ ने भी अपना समर्थन दिया। संघ के जिलाध्यक्ष अरूण दुबे ने बताया कि आपकी मांगे बिल्कुल जायज हैं। हमारे संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों के आदेशानुसार बहुत जल्द समस्त संविदा महासंघ भी नियमित कर्मचारियों की भांति 90 प्रतिशत वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल में शामिल हो जाऐगा। संविदा प्रथा पूर्ण रूप से शोषण की प्रथा है इसे जल्द ही समाप्त होना चाहिए। इस अवसर पर संविदा संघ से नीरज व्यास,राजेश तोमर, केशव शर्मा, भानू रजावत, धर्मेंन्द्र शर्मा, प्रतिभा शर्मा सहित रोजगार सहायक संघ जिलाध्यक्ष सागर गुर्जर और समस्त संविदा कर्मचारी मौजूद थे।
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष सुधेंदु श्रीवास्तव ने बताया कि 3 जनवरी को भोपाल में समस्त जिलाध्यक्षों की बैठक संपन्न हुई है, और इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। हम निरंतर शासन प्रशासन से संपर्क बनाए हुए हैं। हर बार निवेदन किया जा रहा है कि हमारी दो सूत्रीय मांगों का निराकरण कर दिया जाए। हड़ताल की वजह से स्वास्थ्य संबंधी कार्य तो प्रभावित हो ही रहें हैं साथ ही कई योजनाओं संबंधी हितग्राही भी परेशान हो रहे हैं, लेकिन हमारी परेशानी को सुनने वाला कोई सामने नहीं आ रहा है। कई सालों से कम वेतन और इस बढ़ती मंहगाई में हमें भी अपना जीवन यापन करना मुष्किल हो रहा है। इसीलिए हमारी मांगे जल्द से जल्द मान ली जाएं तो हम सभी काम पर लौटने को तैयार हैं।

Related posts

स्वीप (मतदाता जागरूकता) उन्मुखीकरण बैठक सम्पन्न।

Ravi Sahu

सिंधिया परिवार की कुलदेवी को अपने मंदिर विकास का इंतज़ार। 700 साल पुराने मंदिर के लिए 6 करोड़ 23 लाख है स्वीकृत ठेकेदार काम छोड़कर भागा।

Ravi Sahu

गरीब के साथ मारपीट कर जमीन हड़पने वाली सरपंच को धारा 40 का नोटिस।

Ravi Sahu

शीत शिविर में शामिल स्वयंसेवकों ने किया प्रकट कार्यक्रम। विभिन्न शारिरिक विधाओं का हुआ प्रदर्शन

Ravi Sahu

आखिर कब बदलेगी जिला चिकित्सालय की व्यवस्था,कब रुकेगा रेफर का खेल।

Ravi Sahu

मलेरिया दिवस पर जन जागरूकता गतिविधि कार्यक्रम।

Ravi Sahu

Leave a Comment