Sudarshan Today
niwadi

विभिन्न मांगों को लेकर विद्युत विभाग के आउट सोर्स कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

 

मांगे पूरी ना होने पर 6 जनवरी से करेंगे कार्य बहिष्कार

जिला ब्यूरो रूपेन्द्र राय

निवाड़ी – मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ, विधुत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ, मध्य प्रदेश बिजली ऑउट सोर्स कर्मचारी संगठन, मध्य प्रदेश बाह्य स्त्रोत विद्युत कर्मचारी संगठन, विद्युत ऑउट सोर्स कर्मचारी संगठन, ऑउट सोर्स परिषद भोपाल संगठन के पदाधिकारियों द्वारा आज निवाड़ी में जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर जिला कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया अपर कलेक्टर एसके अहिरवार को ज्ञापन देते हुए कर्मचारियों ने बताया कि विभिन्न संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से समय समय पर संविदा कर्मचारियों के नियमतिकरण और बिजली ऑउट सोर्स कर्मचारियों के विभागीय संविलयन के लिए विगत वर्ष में अनेकों पत्र व्यवहार कर ज्ञापन और प्रदर्शन किए गए, किंतु अभी तक मध्य प्रदेश सरकार की ओर से संविदा और
आउटसोर्स दोनो वर्गो की मांगो पर ध्यान नहीं दिया गया जिसके कारण कर्मचारी संगठन के 18 दिसंबर को आयोजित प्रांतीय अधिवेशन में सर्व सहमति से 6 जनवरी 2023 को जेल भरो आन्दोलन और 7 जनवरी से प्रदेश की राजधानी भोपाल में एकत्र हो कर सामुहिक कार्य बहिष्कार किया जा रहा है।
5 जनवरी की रात 12 बजे के
बाद समस्त संविदा और आउटसोर्स कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। अतः जिले के समस्त 33/11kv उपकेन्द्रो एवं वितरण केन्द्रो में विधुत सप्लाय की वैकल्पिक व्यवस्था बनाने का कष्ट करे, अन्यथा सम्पूर्ण जिम्मेदारी कम्पनी प्रशासन एवं मध्य प्रदेश शासन की रहेगी। इस दौरान आकाश राय, महेंद्र अहिरवार, रेनू दुबे, उर्मिला श्रीवास्तव, आशीष गुप्ता, आशीष पाठक, विष्णु दयाल पाठक, सुनील झा, धनीराम अहिरवार, उत्तम चढ़ार एवं विनोद शर्मा सहित सभी आउटसोर्स एवं संविदा कर्मचारी मौजूद रहे

Related posts

विधायक अनिल जैन ने ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गढकुंडार महोत्सव का शुभारंभ 

Ravi Sahu

कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारियों ने छात्रावास का किया निरीक्षण

Ravi Sahu

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम पंचायत सकूली एवं सिन्दूरसागर में कार्यक्रम आयोजित 

Ravi Sahu

सुजान सागर बांध पर विकास कार्य कर बना सकते हैं सुंदर पर्यटन स्थल- पार्षद बृजेश तिवारी

Ravi Sahu

जल संरक्षण पर कार्य कर रही परमार्थ संस्थान की प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर ने जल संरक्षण पर की चर्चा

Ravi Sahu

काॅम्बिग गश्त के दौरान जिले में 9 ईनामी बदमाश सहित 69 से अधिक बदमाशों को किया गिरफतार

Ravi Sahu

Leave a Comment