Sudarshan Today
SILWANI

कार्यकर्ता पार्टी की धरोहर होते है जो कि पार्टी केा शिखर तक पहुंचाने में अपना पसीना बहाते है:- रामपाल सिंह राजपूत विधायक।

 

भाजपा आईटी सेल के प्रषिक्षण वर्ग में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए विधायक।

संवाददाता। सुदर्शन टुडे सिलवानी रायसेन

सिलवानी। भाजपा को विश्व की सबसे बड़ा राजनैतिक दल बनने में कार्यकर्ताओं का ही योगदान है। कार्यकर्ता पार्टी की धराहर होते हैं। कार्यकर्ताओं के बगैर पार्टी की सफलता की कामना नही की जा सकती है। भाजपा का कार्यकर्ता तूफानी संकट के बाद भी देष हित में अपना समर्पण करता है। कार्यकर्ता पार्टी की धरोहर होते हैं।


यह उद्गार विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। वह भातपा आईटी सेल के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी से बोल रहे थें। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष ठाकुर तरुवर सिंह राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, दीपक रघुवंशी, विधायक प्रतिनिधि विभोर नायक भी विशेष रुप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन मंडल आईटी सेल एवं सोशल मीडिया विभाग द्वारा नायक गार्डन में किया गया। प्रारंभ में अतिथियों के द्वारा भारत माता व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जोलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया ।


विधायक श्री राजपूत ने बताया कि पार्टी संगठन को मजबूत कर पूरे देश में भाजपा का विस्तार करने में अनगिनत कार्यकर्ताओं ने त्याग व परिश्रम किया । जिसका परिणाम है कि आज केन्द्र व देश के कई राज्यों में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकारें हैं। सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता के रूप में हमंं अपनी भूमिका की जानकारी होनी चाहिए। हमारा काम नए लोंगो को पार्टी से जोडना
भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, दीपक रघुवंशी, विधायक प्रतिनिधि विभोर नायक ने भी संबोधित किया। उन्होने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धान्त पर चलते हुए केन्द्र की मोदी सरकार व प्रदेश की शिवराज सरकार समाज के सबसे निचले पायदान पर खडे व्यक्ति के कल्याण के लिए काम कर रही है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

विकास यात्रा के दूसरे दिन सिलवानी विधायक रामपाल सिंह ने 90 लाख रू से अधिक राशि के कार्यो का किया भूमिपूजन तथा लोकार्पण

Ravi Sahu

ज्ञान को प्राप्त करने के लिए अध्ययन आवश्यक है किंतु प्रेम तो केवल प्रेम के व्यवहार से ही प्राप्त होता है।पं. श्रीरामकिंकर जी शर्मा

Ravi Sahu

मुख्यमंत्री निकाह योजना के तह हुआ आयोजन, 28 जोड़ो ने थामा एक दूजे का हाथ,

Ravi Sahu

सिलवानी ने रायसेन को हराकर जिला स्तरीय हलचल बैडमिंटन प्रतियोगिता ट्राफी जीती

Ravi Sahu

बैमौसम बारिश तेज आंधी ओले गिरने से रबी फसलों को हुए नुकसान का लिया जायजा

Ravi Sahu

शिव परिवार एवं हनुमत प्राण प्रतिष्ठा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का विश्राम।।

Ravi Sahu

Leave a Comment