Sudarshan Today
rajasthan

जादूगर विश्वनाथ के जादूई शो में हैरतअंगेज करिश्मों को देखने उमड़ रहे हैं शहरवासी

अखिल कुमार शर्मा

 

राजस्थान स्टेट हेड/मदन मोहन गर्ग गंगापुर सिटी शहर के लाल मंदिर टॉकीज में 23 दिसंबर से विश्व प्रसिद्ध जादूगर सम्राट विश्वनाथ का जादू का शो चल रहा है जिसको देखने शहर के लोग पहुंच रहे हैं। मंगलवार 27 दिसंबर को जादू के शो में महिलाएं एवं बच्चे परिवार सहित भारी तादाद में पहुंचे।जादू के हैरतअंगेज करिश्मों जिसमें लड़की को हवा में उड़ाना, बक्से में से आदमी को गायब करना, जादूगर विश्वनाथ का रंगीन मायाजाल, मीना बाजार आदि कई सारे प्रोग्राम को देखकर बच्चे दांतो तले उंगली दबाते हुए अचंभित हो रहे हैं। शो मे जादूगर द्वारा हैरतअंगेज कारनामों के साथ नये जादुई करिश्मों द्वारा कला का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का बेहतरीन मनोरंजन किया जा रहा है। मैनेजर सुरजीत सिंह चौहान ने बताया कि जादूगर विश्वनाथ द्वारा विदेशों में भी जादुई करतब दिखाए गए हैं और गंगापुर सिटी में 23 दिसंबर से नये करिश्मों के साथ स्थानीय लाल मंदिर टॉकीज में जादूई शो की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि शहर वासियों को हैरतअंगेज कारनामों के साथ मनोरंजन से भरपूर जादूई शो दिखाये जा रहे हैं साथ ही शो के माध्यम से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का भी संदेश दिया जा रहा है। चौहान ने बताया सोमवार से शनिवार पहला शो दोपहर 1 बजे एवं दूसरा शो शाम 6 बजे लगातार चल रहा है। रविवार को 3 शो चल रहे हैं। चौहान ने बताया कि स्कूल के बच्चों के ग्रुप को विशेष छूट दी गई है जिनके लिए विशेष शो सुबह 9 बजे दिखाया जा रहा है।

Related posts

भामाशाह रामनिवास मीना का ग्रामीणों ने किया शानदार अभिनंदन

Ravi Sahu

किसान सम्मान निधी योजना की केवाईसी आवश्यक

Ravi Sahu

यूनियन पदाधिकारियों ने सहायक मंडल इंजीनियर से कर्मचारियों की समस्याओं के निदान के लिए की चर्चा

Ravi Sahu

निशुल्क जर्सी वितरण एवं मातृ सम्मेलन सम्पन्न

Ravi Sahu

कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के मोहकमपुरा मे गंगा लकडी का सामूहिक उद्यापन,

Ravi Sahu

भारत विकास परिषद शाखा गंगापुर सिटी का दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित

Ravi Sahu

Leave a Comment