Sudarshan Today
गंजबासौदामध्य प्रदेश

मास्टर एथलेटिक्स मीट में गंजबासौदा के सीनियर्स एथलेटिक्स टीम ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

 

गंज बासौदा (नितीश श्रीवास्तव) // विगत दिनों प्रदेश के कटनी जिले में राज्य स्तरीय मास्टर एथलेटिक्स मीट- 2022 का आयोजन हुआ। जिसमें विदिशा जिले के 40 सदस्यीय दल में शामिल नगर के 7 सीनियर्स सिटीजन खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिताओ में बाजी मारते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिसमें भारत सिंह रघुवंशी ने 5000 मीटर तेज चाल स्पर्धा में प्रथम स्थान, मुकेश बैसाखिया ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान, प्रभात शर्मा ने हैमर थ्रो में प्रथम स्थान प्राप्त किया। तो वही फूल सिंह जाटव सेवानिवृत्त प्रिंसिपल ने 1500 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान, हरिकिशन अहिरवार सेवानिवृत्त जिला श्रम अधिकारी ने 1500 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान स्थान प्राप्त किया। इसी तरह 70 वर्षीय मदन गोयल ने 5000 मीटर पैदल चाल, ठाकुर रणधीर सिंह ने डिक्स थ्रो, जेवलिन थ्रो में हिस्सा लेकर प्रतियोगिता में संतोषजनक प्रदर्शन किया। बासौदा के सीनियर सिटीजन खिलाड़ी प्रभात शर्मा ने बताया कि इस एथलेटिक्स मीट में प्रदेश के 35 वर्ष से लेकर 75 वर्ष से अधिक आयु के महिला पुरुष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

पूर्व एशियाड खिलाड़ी एवं विदिशा जिले की टीम के नेतृत्वकर्ता दिनेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि एथलेटिक्स मीट में विदिशा जिले के 40 सदस्यीय दल में विदिशा से 33 और गंज बासौदा से 7 खिलाड़ियों ने भागीदारी की। जिसमें गंजबासौदा के खिलाड़ियों सहित विदिशा के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिसके परिणामस्वरूप जिले की टीम को चैम्पियन से खिताब से नवाजा गया। श्रीवास्तव ने बताया कि जिले की टीम से चयनित खिलाड़ियों का दल आगामी 17 फरवरी 2023 को कुरुक्षेत्र हरियाणा में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली एथलेटिक्स मीट प्रतियोगिता में अपनी दावेदारी प्रस्तुत करेगा।

Related posts

451 प्रकरणों में जब्त 90 लाख रुपये की मदिरा को किया नष्ठ

Ravi Sahu

योजनाओ के पात्र हितग्राहियो को जिला पंचायत अध्यक्ष ने वितरित किये कार्ड

Ravi Sahu

कोविड को देखते हुए राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षा की बढ़ाई व्यवस्था

Ravi Sahu

धान खरीदी केन्द्र पचामा में ही कराए जाने धरना देकर फूंका पुतला

Ravi Sahu

रक्तदान कर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन महिला मोर्चा ने ली आंगनवाड़ी गोद मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान पखवाड़े का शुभारंभ

Ravi Sahu

जिला मुख्यालय रायसेन में 14 अगस्त को तिरंगा रैली तथा कार्यक्रम का होगा आयोज

Ravi Sahu

Leave a Comment