Sudarshan Today
राजगढ़

स्वास्थ विभाग ने नियम विरुद्ध किए थे क्वाटर अलर्ट,नपा अध्यक्ष ने किया विरोध। 24 घंटे में सूची निरस्त नहीं हुई तो मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री कौन कराऊंगा अवगत।

 

 

देवराज चौहान सुदर्शन टुडे

 

राजगढ़। लंबे समय के इंतजार के बाद बुधवार को देर रात अस्पताल के सीनियर डॉक्टर वा इंचार्ज ऑफिसर के लिए बनाए गए क्वार्टर एलर्ट कर दिए गए थे जिसका विरोध रात में ही शुरू हो गया था क्योंकि नियमानुसार क्वार्टर जिनको मिलना चाहिए था। उनको नहीं मिलते हुए मनमर्जी से अपनी पसंद के लोगों को क्वार्टर अलर्ट कर दिए गए और जो वर्षों से सीनियरिटी में आ रहे हैं उन्हें बिना किसी कारण के क्वार्टर नहीं दिए गए।

 

नपा अध्यक्ष ने लगाया पैसा लेकर क्वार्टर अलर्ट करने का आरोप।

 

जैसे ही सूची जारी हुई मामला धीरे-धीरे पहले अस्पताल परिसर में ड्यूटी पर तैनात स्टाफ के सामने आया जब सूची धीरे-धीरे सार्वजनिक हुई और सभी सीनियर वा पात्रता में आने वाले स्टाफ ने अपना नाम सूची में नहीं पाया तो एक साथ विरोध के सुर खोलते हुए यहां वहां चर्चाएं पहुंचाई गई। इस प्रकार की चर्चा जब राजगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू के संज्ञान में आई तो उन्होंने पहले मामले की पूरी जानकारी ली और जानकारी के साथ राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित से मिले और उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया जिसके बाद आरएमओ ऑफिस पहुंचे जहां उन्होंने सिविल सर्जन से बात करते हुए पहले पूरी जानकारी मांगी और फिर उन्हें बताया की यह जो सूची जारी हुई है यह पूरी तरह से गलत है इसमें पात्र लोगों को नजरअंदाज किया गया है। वह एक बड़ी राशि लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के ऑफिस में पदस्थ तीन-चार बाबूओ ने अपने करीबियों वा मोटी रकम देने वालों को यह क्वार्टर अलर्ट किए हैं। मैं आपको स्पष्ट रूप से कहने आया हूं कि अगर 24 घंटे के अंदर यह सूची निरस्त कर नियमानुसार पात्रता में आ रहे स्टाफ को क्वार्टर अलर्ट करें अन्यथा की स्थिति में में जहां प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री वा स्वास्थ मंत्री को इस मामले से अवगत कराऊंगा इस पर सिविल सर्जन डॉ आर एस कटारिया ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि सीएमओ साहब भोपाल हैं जैसे ही वह पहुंचते हैं मैं उन्हें मामले से अवगत कराते हुए ध्यान आकर्षित कराऊंगा और इस सूची को फिर से जारी कराने का अनुरोध भी करूंगा।

 

इनका कहना….

 

सिविल अस्पताल में पदस्थ कई सीनियर स्टाफ जिनके ना तो मकान हैं और वह पूरी इमानदारी से अपनी ड्यूटी पर हमेशा तैनात रहते हैं। उसके बाद भी उन्हें पैसो के कारण नजरअंदाज करते हुए अपने चहेतों को फायदा पहुंचाया गया है। मैं यह कतई बर्दाश्त नहीं करूंगा।अगर 24 घंटे के अंदर सूची निरस्त नहीं होती है तो मैं भोपाल पहुंच कर माननीय मुख्यमंत्री महोदय को व स्वास्थ्य मंत्री को भ्रष्टाचार के विरुद्ध संपूर्ण जानकारियों से अवगत करा लूंगा।

विनोद साहू

नगर पालिका अध्यक्ष राजगढ़

Related posts

खजुरी स्कूल का मामला। हमें भी पढ़ना है हमारे शिक्षक को स्कूल भेजो डी ओ साहब।

Ravi Sahu

शिक्षा एवं बाल अधिकार यात्रा का हुआ समापन बाल विवाह रुकेंगे तभी शिक्षा स्वास्थ्य, पोषण सुनिश्चित हो सकेगा

Ravi Sahu

महादेव के दरबार से शुरू हुआ शहर का विकास।

Ravi Sahu

चौथी कक्षा की छात्रा की लिखावट देखकर कलेक्टर हुए आश्चर्यचकित।

Ravi Sahu

मुख्यमंत्री के 28 को राजगढ़ जिले के भ्रमण कार्यक्रमों का आयुक्त भोपाल संभाग ने लिया जायजा।

Ravi Sahu

छात्रों की जायज मांगों को लेकर एनएसयूआई उत्तरी मैदान में।

Ravi Sahu

Leave a Comment