Sudarshan Today
कटनीमध्य प्रदेश

कटनी जिले में विश्व हिंदू परिषद का हितचिंतक अभियान जारी, उमरियापान में प्रान्त मंत्री उमेश मिश्र ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक।

 

राजेंद्र खरे कटनी

 

कटनी-16 नवम्बर। कटनी जिले में विश्व हिंदू परिषद का हित चिंतक अभियान लगातार जारी है।

जिले के उमरियापान में मंगलवार को महाकौशल प्रांत मंत्री उमेश मिश्र ने विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और हित चिंतक अभियान पर चर्चा की, साथ ही उन्होंने आगामी 20 नवंबर तक चल रहे इस अभियान के लक्ष्य को हासिल करने को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए।

प्रान्त मंत्री श्री उमेश मिश्र ने अभियान पर बताया कि महाकौशल प्रांत के 34 जिलों में यह अभियान जारी है जो विगत 6 नवंबर से शुरू है।

कटनी जिले में 400 ग्राम में 11 प्रखंडों एवं नगर में हितचिंतक अभियान प्रगति पर है और अब तक आठ हजार से ज्यादा हित चिंतक अभियान में शामिल हुए हैं।

उमरियापान में क्षेत्रीय सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम ने हितचिंतक अभियान में शामिल हुए और लोगो को इस अभियान में जुड़ने की अपील की है।

इस दौरान मनोज दीक्षित राजेश व्योहर, गिरीश बड़गेयां, एस के गर्ग सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपीएटी मशीनों का प्रथम रेण्डमाइजेशन 22 मार्च को

Ravi Sahu

नेशनल हाईवे पर बन रहा ओवर ब्रिज किसानों के लिए बना मुसीबत का सबब। 100 वर्ष पुराना मार्ग हो रहा अवरुद्ध किसान हुए लामबंद।

Ravi Sahu

13 जून को किसानों को 2100 करोड़ का ब्याज माफ होगा, फसल बीमा और किसान सम्मान निधि भी मिलेगी किसानों को

Ravi Sahu

गेंहू के समर्थन मूल्य पर सवा सौ रूपए बोनस राशि जारी, अब किसानो को प्रति क्विंटल 2400 रूपए देय होंगे

Ravi Sahu

अवैध रेत उत्खननकर्ता गच्चा खा गए, खनिज अमले ने ही कर दी कार्यवाही खनिज अधिकारी ने इंदौर में बैठ बनाई योजना, खरगोन में हुआ अमल

asmitakushwaha

जाटपुरा चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ समाज की महिलाओं द्वारा शानदार नृत्य एवं गरबा की स्थिति

Ravi Sahu

Leave a Comment