Sudarshan Today
तेंदूखेड़ामध्य प्रदेश

नम आंखों से दी मां दुर्गा को भावपूर्ण विदाई, अगले बरस आने का किया आह्वान

 

तेंदूखेड़ा धर्मेंद्र साहू

तेंदूखेड़ा.. क्षेत्र में बुधवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। पूजा पंडालों से जब माता रानी की प्रतिमाओं को विर्सजन के लिए उठाया गया तो भक्तों में खासा उत्साह रहा। बैंड-बाजे के साथ भक्तगण प्रतिमाओं के साथ नाचते-गाते चले। लेकिन, जब दुर्गाकुंड में प्रतिमा का विसर्जन करने लगे तो भक्तों की आंखों में नमी आ गई।

 

ग्राम मदनपुर में चल समारोह व जयकारे के साथ मां दुर्गा को नम आंखों से दी गई विदाई

 

ग्राम मदनपुर में मां भगवती का 9 दिनों तक विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया साथ ही प्रतिदिन सांस्कृतिक आयोजन का कार्यक्रम रखा गया अंतिम दिन कन्या भोजन भंडारे का आयोजन किया गया एवं ग्राम के मुख्य मार्गों से होते हुए मां दुर्गा का चल समारोह निकाला गया भक्तों ने मां दुर्गा को नम आंखों से विदाई दी

 

ग्राम डोभी में भक्तों ने नाचते झूमते हुए दी मां दुर्गा को विदाई

ग्राम में करीब 14 स्थानों पर देवी प्रतिमा स्थापित की गई थी जिनमें प्रत्येक दिन जगह-जगह अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन किया गया 9 दिनों तक विधि विधान से मां भगवती का पूजन अर्चन किया गया साथ ही कन्या भोजन कराकर नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए देवी प्रतिमा का चल समारोह निकाला गया जिसमें बड़ी धूमधाम के साथ श्रद्धालु नाचते गाते एवं जयकारे लगाते हुए नजर आए

Related posts

स्वास्थ्य विभाग के स्टोर कीपर के आवास पर ईओडब्ल्यू का छापा

asmitakushwaha

पुलिस मुख्यालय से प्राप्त हुए निर्देशों रस्म अदाएगी तक सीमित

Ravi Sahu

राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का हुआ समापन

Ravi Sahu

कागजों में सिमट कर रह गए रूफ वाटर हार्वेस्टिंग लगाने के निर्देश

Ravi Sahu

जनपत सीईओ आखिर सरकार को आर्थिक चूना लगाने वाले दुकानदारो को बचा क्यों रहे हैं

Ravi Sahu

भीषण गर्मी में विधुत कटौती से परेशान हो रहे उपभोक्ता

asmitakushwaha

Leave a Comment