Sudarshan Today
मध्य प्रदेशसीहोर

हिन्दु उत्सव समिति ने किया कन्या पगपूजन का आयोजन शहर के विभिन्न स्थानों पर 501 कन्याओं की पगपूजन कर दिया उपहार

 

सुदर्शन टुडे संवाददाता दिनेश तिवारी सीहोर

 

सीहोर। हिन्दु उत्सव समिति के द्वारा नवरात्रि के पावन दिनों में नगर सीहोर के माता मंदिरों एवं विभिन्न स्थानों पर स्थापित माता पण्डालों में नवमी के अवसर पर कन्या पगपूजन का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें 501 देवी रूपी कन्याओं का पगपूजन एवं उपहार वितरण कर माताजी की पूजा अर्चना की व आशीर्वाद प्राप्त कर नगर की सुख समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर गणमान्य नागरिकगण व मंदिर समिती के सदस्यगण उपस्थित रहे।

इस मौके पर हिन्दु उत्सव समिति के अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने सभी नगर वासियों को नवरात्रों एवं विजय दशमी पर्व की शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि आज महानवमी का पावन पर्व है। इस दिन पूरा देश देवी रूपी कन्याओं का पगपूजन एवं माता रानी की पूजन अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। मैं हिन्दु उत्सव समिति की ओर से उन सभी दुर्गा उत्सव समिति एवं गरबा आयोजकोंं का आभार व्यक्त करता हु जिनके प्रयासों से नवरात्रों का यह पाव पर्व पुरे हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राजेन्द्र नागर, दिलीप गांधी, शैलू राठौर, पुरुषोत्तम मीणा, विशाल सेन, अखलेश सौलंकी, देवेश अग्रवाल सहित हिन्दु उत्सव समिति के सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

केंद्र की एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद इस राज्य सरकार ने किया पेट्रोल डीजल पर वैट कम, आमजन को मिलेगा लाभ

Ravi Sahu

श्री जयंत मलैया के कार्यकाल में मध्यप्रदेश ने सिंचाई क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धि अर्जित की

Ravi Sahu

दुनिया में भारत जैसा कोई दूसरा देश नहीं

Ravi Sahu

शांति समिति की बैठक में अपर कलेक्टर और एडिशनल एसपी हुए शामिल

Ravi Sahu

सीहोर पहुंची जन आशीर्वाद यात्रा, भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा ने दिखाई ताकत, किया स्वागत

Ravi Sahu

भीकनगांव विधानसभा से इस बार भाजपा युवा नेताओं पर खेल सकती हैं दाव

Ravi Sahu

Leave a Comment