Sudarshan Today
मध्य प्रदेशहरदा

*मोदी जी के नेतृत्व में पुनः विश्वगुरु बनेगा भारत -जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या

हरदा जिला हरदा

धीरज वर्मा मो 9039914594

 

 

*हरदा*:देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जाता है। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 75 यूनिट रक्तदान किया गया। जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा हरदा द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में आयोजित किया गया। इस दौरान जिला मुख्यालय पर बड़ी संख्या में युवाओं द्वारा रक्तदान किया गया। देश मोदी जी के नेतृत्व में आगे बढ़े इस हेतु मां रेवा से प्रार्थना की गई। युवा मोर्चा द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। युवा मोर्चा द्वारा बृहद व्रक्षारोपण कार्यक्रम भी चलाया जा रहा हैं। देश के प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मोत्सव पर 100 100 पौधे प्रत्येक पंचायतों में लगाए गए। ताकि पर्यावरण शुद्ध हो। हरा भरा मध्यप्रदेश का लक्ष्य पूर्ण हो। प्रदेश द्वारा दिए गए नंबर पर मिस कॉल कर पौधारोपण हेतु पंजीयन किया गया। इस दौरान भाजपा जिला मंत्री नितेश बादर, जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या, वार्ड 2 से जिला पंचायत सदस्य ललित पटेल,जिला महामंत्री अंकित अवस्थी, धर्मेंद्र पाल, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र पटेल ,अनिल डूडी,यशपालसिंह राजपूत, जिला मंत्री रोहित लाठी,आकाश पाहूजा,बिलाल मलिक,जिला मीडिया प्रभारी राजू सिरोही, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अनिल श्रीवास,जिला सह मीडिया प्रभारी संदीप सिंघानियां,जिला कार्यलय मंत्री विशाल जैन,सह कार्यलय मंत्री नीलेश रघवंशी,हरदा नगर मंडल अध्यक्ष अनय सराफ,टिमरनी मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह मोर्य उपस्थित रहे।।

Related posts

अहिरवार समाज संघ तहसील शाखा सारंगपुर की बैठक* सफल हुई

Ravi Sahu

sapnarajput

कस्तूरी बाई जैन का निधन

Ravi Sahu

ब्रह्माकुमारीज द्वारा अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर सी आई एस एफ में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

Ravi Sahu

जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता संपन्न|

Ravi Sahu

दोनों पक्षों के साथ अलग-अलग शांति समिति की बैठक सम्पन्न

asmitakushwaha

Leave a Comment